June 6, 2026

पीएम ने स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी किया…

images

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में एक वर्ष तक मनाए जाने वाले स्मरणोत्सव की शुरुआत की। इसके साथ ही पीएम ने इस अवसर पर स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी किया।

प्रधानमंत्री ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने पर स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी करेंगे

प्रधानमंत्री मोदी इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रधानमंत्री इस अवसर पर एक स्मारक डाक टिकट और सिक्का भी जारी करेंगे। यह कार्यक्रम 7 नवंबर 2025 से 7 नवंबर 2026 तक चलने वाले एक साल के राष्ट्रव्यापी स्मरणोत्सव का औपचारिक शुभारंभ है।