‘हड्डियों की दवा’ है काली किशमिश! रोजाना सिर्फ 8 खाने से बूढ़ापे तक हड्डियां रहेंगी ‘स्टील’ सी मजबूत…
लाइफस्टाइल: अगर आपकी हड्डियां कमजोर हो रही हैं या जोड़ों में दर्द रहता है, तो काली किशमिश को अपनी डाइट में शामिल करें. कैल्शियम, बोरॉन और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर ये सुपरफूड हड्डियों को मजबूत बनाता है और उम्र बढ़ने के साथ आने वाली कमजोरी को कम करता है.
रात में भिगोकर काली किशमिश खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं.
यूं तो ड्राई फ्रूट्स सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी होते हैं जो आपकी हड्डियों को अंदर से मजबूत बनाते हैं. इन्हीं में से एक है काली किशमिश है, जो दिखने में भले ही छोटी लगे, लेकिन इसके फायदे बड़े कमाल के होते हैं. जबीब के नाम से जानी जाने वाली ये काली किशमिश स्वाद में मीठी और पोषक तत्वों से भरपूर सुपरफूड है. इसमें मौजूद कैल्शियम, बोरॉन, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स आपकी हड्डियों को मजबूत करने, जोड़ों को फ्लेक्सिबल बनाए रखने और शरीर को एक्टिव रखने में मदद करते हैं.