The Family Man के डायरेक्टर की बाहों में सुकून पाती दिखीं सामंथा रूथ प्रभु, यूजर्स बोले- रिश्ता पक्का?
- नागा चैतन्य से अलग होने के काफी समय बाद सामंथा रूथ प्रभु एक बार फिर से अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में आ गई हैं। पिछले काफी समय से उनका नाम ‘द फैमिली मैन’ के डायरेक्टर के साथ जुड़ रहा था। अब सामंथा ने कुछ फोटोज शेयर की है, जिसमें एक तस्वीर में उनका रोमांटिक पोज सबका ध्यान खींच रहा है।
एंटरटेनमेंट डेस्क। सामंथा रूथ प्रभु एक लंबे समय से फिल्ममेकर राज निदिमोरू के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। दोनों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई, लेकिन उन्होंने कभी भी अपने रिश्ते पर मुहर नहीं लगाईं।
अब हाल ही में सामंथा रूथ प्रभु ने राज निदिमोरू के साथ एक ऐसी रोमांटिक फोटो शेयर की, जिससे फैंस को लग रहा है कि एक्ट्रेस ‘द फैमिली मैन’ के डायरेक्टर के साथ अपने रिश्ते को कन्फर्म कर रही हैं। उनकी इस फोटो के वायरल होने के यूजर्स सामंथा की फोटो पर प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं।
सामंथा ने राज के साथ दिया रोमांटिक पोज
एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो की एक पूरी सीरीज शेयर की। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना खुद का परफ्यूम ब्रांड लॉन्च किया है। इस इवेंट की सभी तस्वीरों में से जिस ने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा, वह थी 8वीं फोटो। इस फोटो में राज पीछे खड़े हुए हैं और सामंथा रूथ प्रभु दोनों हाथों से उन्हें पकड़कर कोजी रोमांटिक पोज दे रही हैं। एक अन्य फोटो में वह-तमन्ना और राज नजर आ रहे हैं।