श्लोक महला नौवें के पाठ करने को लेकर गुरु की संगत वेलफेयर सोसाइटी राजनांदगांव छत्तीसगढ़ द्वारा दिग्विजय स्टेडियम राजनादगांव में विशाल संगत रूप में श्लोक महला नौवें के पाठ को लेकर महान गुरमत उपराला किया गया है जिसमें कम से कम 5000 से ऊपर संगत की उपस्थिति दर्ज हुई। जिसमे सौभाग्य से मेरी माता बीबी कुलवंत कौर जी भी सम्मिलित हुई।
इस 20 मिनट के विरागमयी पाठ को संगत ने बहुत ही मधुर एवं सरल भाव से एक साथ उच्चारण करते हुए श्रवण किया
गुरु की संगत वेलफेयर सोसाइटी राजनांदगांव छत्तीसगढ़ का संगत को जोड़ने एवं गुरु का उपदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह बहुत ही सराहनीय कदम था इस धार्मिक आयोजन में दुर्ग भिलाई की संगत सेक्टर 6 गुरुद्वारा साहिब,, बाबा बुड्ढा साहिब गुरुद्वारा कोहका,, कैंप टू गुरुद्वारा की संगत का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।
🌹🌹🌹🌹🌹
छत्तीसगढ़ सिख पंचायत भिलाई दुर्ग की तरफ से विशेष रूप से श्लोक महल्ला नौवा के पाठ में उपस्थित सिख पंचायत महासचिव गुरुनाम सिंह, ने बताया कि इस विरागमयी बाणी में इंसान की जन्म अवस्था (बाल्य काल )से लेकर वृद्ध अवस्था तक को परिभाषित किया गया है एवं सांसारिक जीवन मरण के साथ कण -कण में ईश्वरीय रूप का संक्षेप में वर्णन का किया गया है इस पावन अवसर पर सिख पंचायत के,उपाध्यक्ष पलविंदर सिंह रंधावा,, बलदेव सिंह,, हरपाल सिंह कमल, बलकार सिंह,, कुलदीप सिंह,, सुखविंदर सिंह दर्दी,जसबीर सिंह वेगल,,कुलदीप सिंह कहलो एवं अन्य गुरु प्रेमीयों ने बड़ी श्रद्धा से हिस्सा लिया।



