March 6, 2026

भिलाई महिला महाविद्यालय में भौतिकी विभाग द्वारा भौतिकी “परिषद “स्पेक्ट्रम” का उद्घाटन एवं अतिथि व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

IMG-20251112-WA0009

भिलाई महिला महाविद्यालय में भौतिकी विभाग द्वारा भौतिकी “परिषद “स्पेक्ट्रम” का उद्घाटन एवं अतिथि व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. मनराखन लाल साहू शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. एस. सिंग थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती प्रतिभा छाया क्लाडियस उपस्थित थी। प्राचार्या के द्वारा सभी छात्राओं को इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि परिषद अभिव्यक्ति का एक सशक्त माध्यम है। मुख्य अतिथि ने” बेसिक ऑफ क्वाण्टम मैकेनिक्स” पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया।

चयनित सदस्यों की घोषणा प्राचार्य मैडम द्वारा बैज लगाकर किया गया, सभी पदाधिकारी का मनोनयन गुणा क्रमानुसार किया गया, अध्यक्ष कुमारी अनुष्का यादव एम.एस.सी तृतीय सेमेस्टर), उपाध्यक्ष कुमारी कंचन साहू (एम.एस.सी प्रथम सेमेस्टर), सचिव कुमारी देविका देशमुख (एम.एस.सी तृतीय सेमेस्टर), उपसचिव साइमा नाज (एम.एस-सी प्रथम सेमेस्टर), कोषाध्यक्ष कुमारी लालिमा देवांगन को बैच लगाकर उन्हें दायित्व सौंपा गया। इस अवसर पर उपप्राचार्या डॉ. आशा रानी दास, आइक्यू ए.सी. प्रभारी डॉ. भावना पांडे,विभिन्न विभाग के विभागाध्यक्ष, भौतिकी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. कंचना शाही, विभाग के प्राध्यापक डॉ. अर्चना शरण, लुकेश्वर देवांगन, विशु साहू भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कुमारी कंचन साहू एव अंत में धन्यवाद ज्ञापन कुमारी अनुष्का यादव द्वारा किया गया।

You may have missed