युवा जोश और प्रतिस्पर्धा का संगम नारायण ई टेक्नो स्कूल (बोरसी दुर्ग) NPL जोनल की शुरुआत।
बोरसी दुर्ग 14 नवंबर 2025 नारायण समूह के तत्वाधान में आयोजित नारायण प्रीमियर लीग NPL का आयोजन 14 और 15 नवंबर को नारायण ई टेक्नो स्कूल (बोरसी दुर्ग) में आयोजित किया जाएगा ।
इस प्रतियोगिता में नारायण ई टेक्नो स्कूल के सम्माननीय सदस्य प्राचार्या मनीषा अवस्थी, उपप्राचार्या हरप्रीत कौर, अशीता बनर्जी , शैक्षणिक अधिष्ठाता अभिषेक होता, क्लस्टर प्राचार्य अभिषेक नायडू उप महाप्रबंधक हरि कृष्ण सहायक महाप्रबंधक धर्मेंद्र राव, R&D कुंदन और समस्त शिक्षक गण अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे
यह प्रतियोगिता छात्रों में खेल भावना ,टीमवर्क और नेतृत्व कौशल को बढ़ावा देने का उद्देश्य से आयोजित की जा रही है दो दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में फुटबॉल बास्केटबॉल डोजबॉल जैसे कई खेलों में रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।
नारायण ई टेक्नो स्कूल की प्राचार्या मनीषा अवस्थी ने बताया कि नारायण प्रीमियर लीग छात्रों को खेलों के माध्यम से अनुशासन एकता और प्रतिस्पर्धा की भावना सीखने का एक सशक्त माध्यम है हमें गर्व है कि हमारे विद्यालय को इस जोनल प्रतियोगिता की मेजबानी करने का अवसर मिला।
उद्घाटन समारोह का शुभारंभ 14 नवंबर की सुबह 8:30 बजे किया जाएगा जिसके मुख्य अतिथि के रूप में राधे कृष्णा सर
(DY commissioner CGST) रिचा मिश्रा( ASP Traffic Durg ) 15 नवंबर गजेंद्र यादव(Education minister CG) शामिल होंगे।