March 9, 2026

लायंस क्लब भिलाई पिनाकल ने डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट, सड़क सुरक्षा जागरूकता के अंतर्गत प्रयास श्रवण दिव्यांग संस्थान शाला में कार्यशाला का आयोजन किया।

IMG-20251114-WA0008

गतिविधि: सड़क सुरक्षा जागरूकता

दुर्ग : लायंस क्लब भिलाई पिनाकल ने डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट *सड़क सुरक्षा जागरूकता* के अंतर्गत *प्रयास श्रवण दिव्यांग संस्थान शाला* में कार्यशाला का आयोजन किया। सुपेला थाने से ट्राफिक अधिकारी प्रवीण सिंह जी एवं देवदूत राजपूत जी आए और प्रवीण सिंह जी ने कार्यशाला का संचालन किया। क्लब अध्यक्ष लायन अंजना विनायक सचिव निधि जी और कोषाध्यक्ष शोभा जी ने उनका स्वागत किया और कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिया रस्तोगी ने की

इस कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और छात्रों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा जागरुकता अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यशाला मे भारत में प्रत्येक वर्ष होने वाली सड़क दुर्घटनाओ तथा उनसे होने वाली मृत्यु के आंकड़ों के विषय मे विस्तृत जानकारी दी गई। यातायात के नियमों के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई तथा पालन करने हेतु छात्र छात्राओं से अपील की गई। अधिकारियों ने बच्चों से अपील करते हुए कहा कि बिना हेलमेट दो पहिया वाहन न चलाएं। कहा कि चार पहिया वाहन चलाते समय सीट-बेल्ट का अवश्य प्रयोग करें।

क्लब सदस्यों ने भी बच्चों को अपने माता-पिता को सड़क सुरक्षा नियमों से जागरूक कराने के लिए प्रोत्साहित किया। बच्चों ने इस कार्यशाला का आनंद उठाया एवं ज्ञानवर्धक बातें सीखी।

कार्यक्रम में क्लब के सदस्य रश्मि,उर्मिला, मीना, ममता, ऊषा, रश्मि गदाम,शालिनी, शोभा, अंजना, नम्रता लायंस क्लब भिलाई पिनेकल उपस्थित थे।

You may have missed