March 9, 2026

19वीं पुरुष एवं 15वीं महिला फेडरेशन कप साइकिल पोलो प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ़ टीम आज जोधपुर रवाना…

IMG-20251114-WA0035

भारतीय सायकल पोलो महासंघ के संयुक्त सचिव श्री विनायक चन्नावार एवं बीएसपी साइकिल पोलो क्लब के अध्यक्ष श्री परविंदर सिंह ने एक संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि 16 से 18 नवंबर तक जोधपुर के महाराजा गज सिंह पोलो मैदान में 19वीं पुरुष एवं 15वीं महिला फेडरेशन कप साइकिल पोलो प्रतियोगिता आयोजित हो रही है जिसमें भारतवर्ष के शीर्ष 8 पुरुष एवं 8 महिला टीम भाग लेंगी। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ की महिला टीम विगत 15 वर्ष से फेडरेशन कप विजेता रही है और इस वर्ष भी स्वर्ण पदक हासिल करने के उद्देश्य से भाग ले रही है वहीं पुरुष वर्ग में भी इस वर्ष पदक लेने की कोशिश रहेगी। पुरुष वर्ग में भारतीय वायु सेना, भारतीय प्रादेशिक सेना एवं भारतीय थल सेना जैसे सर्वोच्च टीमें इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे। छत्तीसगढ़ पुरुष दल – शैलेन्द्र (कप्तान), विकास कुमार, करन साह, चंद्रशेखर साहू, पंकज कुमार सिन्हा, शुभम यादव, राहुल निर्मलकर, पीयूष साहू कोच देवप्रकाश वर्मा एवं मैनेजर अभिषेक मिश्रा हैं वहीं महिला टीम – प्रीति यादव (कप्तान), लक्ष्मी निर्मलकर,पूनम देवी, इसीता सिन्हा, रागनी निर्मलकार, निशा देवांगन, लीना साहू, खुशबू साहू कोच शशांक देशमुख एवं मैनेजर श्रीमती बीना मिश्रा हैं। भारतीय सायकल पोलो संघ के संयुक्त सचिव श्री विनायक चन्नावार, बीएसपी सायकल पोलो क्लब के अध्यक्ष परविंदर सिंह, छत्तीसगढ़ सायकल पोलो संघ के उपाध्यक्ष श्री एस के तिनगुरिया, संयुक्त सचिव देवप्रकाश वर्मा, साइक्लिंग कोच प्रतीक मनोध्या, दुर्ग जिला सायकल पोलो संघ के सचिव शंशाक देशमुख, अभिषेक मिश्रा एवं श्रीमती बीना मिश्रा ने टीम को शुभकामनाएं दी।

You may have missed