धान खरीदी और कृषक सम्मान का शुभारंभ…
सेवा सहकारी समिति मर्यादित, धान मंडी अहिवारा में आज धान खरीदी कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मैंने किसानों का कृषक सम्मान किया और उनकी मेहनत तथा योगदान को सराहा।
इस कार्यक्रम में भाजपा भिलाई जिला उपाध्यक्ष श्री नटवर ताम्रकार जी, जनपद अध्यक्ष श्री लिमन साहू जी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री विद्यनाथ कुशवाहा जी, अहिवारा मंडल अध्यक्ष श्री रामजी निर्मलाकर जी, सेवा सहकारी समिति मर्यादित के अध्यक्ष श्री पवन जैन जी, पार्षद अनूज जी, अहिवारा मंडल महामंत्री श्री निर्मेष शर्मा, श्री शुभम ताम्रकार, श्री नंदू यादव तथा अहिवारा मंडल उपाध्यक्ष उपस्थित रहे।
धान की खरीद ₹3,100 प्रति क्विंटल की दर से की जाएगी, जिससे किसानों को उनके उत्पादन का उचित मूल्य और सशक्त समर्थन मिलेगा। यह पहल भाजपा की केंद्र एवं राज्य सरकार की कृषि हितैषी नीतियों के अनुरूप किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण और धान उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए की गई है।
कार्यक्रम समिति प्रबंधक श्री देवेंद्र कुमार, श्री विकास जैन, कृषक श्री कृष्णनारायण शर्मा, श्री मकसूदन यादव, श्री पवन यादव, श्री शंकर लाल जैन, श्री लल्ला राम यादव, श्री नंदकुमार यादव, श्री नोहरिक यादव, पार्षद श्री इंद्रजीत राउत, श्री हरिशंकर वर्मा एवं आसपास के कृषक बंधुओं की मौजूदगी में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
आज 15 नवम्बर से राज्य भर में धान खरीदी की प्रक्रिया शुरू हुई, और इस अवसर पर किसानों को सम्मानित कर उनकी मेहनत को सार्वजनिक रूप से सराहा गया।


