March 7, 2026

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनारी में बिरसा मुंडा जयंती एवं बाल दिवस का किया गया आयोजन …

IMG-20251117-WA0036

जांजगीर /शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनारी में पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस के अवसर पर बाल दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया । कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय के प्राचार्य राहुल दिवाकर और सभी शिक्षक शिक्षिकाओं के द्वारा सर्वप्रथम भगवान बिरसा मुंडा एवं नेहरू जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण कर किया गया । सभी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शाला विकास एवं जन भागीदारी विकास समिति के अध्यक्ष आलोक पाण्डेय रहे जिन्होंने अपने उद्बोधन में बाल दिवस के उद्देश्य व महत्व के बारे में जानकारी दी । प्राचार्य राहुल दिवाकर के द्वारा भगवान बिरसा मुंडा जी के जीवनी के बारे में विस्तार से बताया गया । कार्यक्रम के अगली कड़ी में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम स्थान में कक्षा 9वी की तान्या, साक्षी ,छाया ,दीक्षा, संजना एवं गरिमा की टीम रही एवं द्वितीय स्थान पर कक्षा दसवीं की प्रिंसी यादव ने प्राप्त किया । कार्यक्रम सांस्कृतिक कार्यक्रम के पश्चात विभिन्न गतिविधियों एवं खेलकूद का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने बड़े ही उत्साह के साथ भाग लिया एवं प्रथम द्वितीय स्थान आने वाले विद्यार्थियों को समस्त शिक्षकों की ओर से पुरस्कार वितरण किया गया अंत में सभी शिक्षकों की ओर से विद्यार्थियों लिए स्वल्पाहार का व्यवस्था किया गया था । कार्यक्रम का संचालन शाला नायिका ममता हंसराज एवं उपशाला नायिका प्रतिभा धीवर द्वारा किया गया । कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य राहुल दिवाकर, व्याख्याता सुनीता राठौर, राजेश कुमार तंबोली, श्रीमती अलका चंदेल , विवेक साव, मुरीतराम चंद्रा, मनीष गुप्ता, गरिमा पाण्डेय, केशवचंद्र साहू एवं आशीष देवांगन उपस्थित रहे ।