सीएम के लिए नीतीश के नाम पर आज लगेगी मुहर! गृह विभाग पर अड़ी JDU, स्पीकर पद पर बनी सहमति…
- बिहार की नई मंत्रिमंडल में मुख्य विवाद गृह विभाग को लेकर है, जो अब तक नीतीश कुमार के पास रहा है. इससे पहले, सूत्रों ने बताया था कि जेडीयू और बीजेपी दोनों ही स्पीकर पद पर नज़र गड़ाए हुए हैं और बीजेपी इसे अपने पास रखना चाहती है.
- पिछली सरकार में गृह विभाग नीतीश कुमार के पास था.
पटना 19 नवंबर 2025: बिहार में नई एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के 20 नवंबर को होने के साथ, मंत्रिमंडल गठन को लेकर सहयोगी दलों के बीच बातचीत चल रही है. फाइनल होने से पहले कुछ अड़चनें आ गई हैं. सूत्रों ने इंडिया टुडे टीवी को बताया कि नीतीश कुमार की पार्टी कथित तौर पर गृह मंत्रालय जैसे महत्वपूर्ण विभाग को छोड़ने को तैयार नहीं है. मुख्य खींचतान गृह विभाग को लेकर है, जो अब तक नीतीश कुमार के पास था. इससे पहले, सूत्रों ने बताया कि जेडीयू और बीजेपी दोनों ही विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए होड़ में हैं और भगवा पार्टी इसे हर कीमत पर अपने पास रखना चाहती है.