नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई…
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली बंपर जीत के बाद यह शपथ ग्रहण समारोह बेहद खास तरीके से बनाया गया. राज्यपाल मोहम्मद आरिफ खान ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे और नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी.
पटना के गांधी मैदान में बिहार की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ने नीतीश कुमार को बिहार के सीएम पद की शपथ दिलाई। उन्होंने 10वीं बार मुख्यमंत्र पद की शपथ ली है। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा, सीएम योगी आदित्यनाथ, सीएम मोहन यादव समेत कई दिग्गज शामिल हुए। बिहार चुनाव में एनडीए गठबंधन ने प्रचंड जीत हासिल की थी। 243 सीटों वाले विधानसभा में अकेले NDA 202 सीटों पर कब्जा जमाने में कामयाब हुआ। वहीं विपक्ष का सूपड़ा साफ हो गया था। NDA की बैठक में नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुना गया।