नगर निगम स्वास्थ्य विभाग जोन की टीमों ने गदगी पाये जाने पर 21 स्थानो पर 12200 रू एवं डस्टबीन नहीं स्खने पर 6 दुकानदारो पर 1200 रू कुल 13400 रू. जुर्माना समझाईश देकर वसूला …
रायपुर– आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देशानुसार
नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ तृप्ति पाणीग्रही के नेतृत्व एवं सभी जोन स्वास्थ्य अधिकारियों की उपस्थिति में नगर निगम स्वास्थ्य विभाग जोनो की टीमो द्वारा जनहित में जनस्वास्थ्य सुरुक्षा बाबत सघन अभियान चलाते हुए जोनो में विभिन्न 21 स्थानो पर व्यक्तियो, संस्थाओ से गदगी पाये जाने पर 12200 रू का जुर्माना वसूला एवं 6 दुकानदारो जोन 1 के 4 और जोन 7 के 2 दुकानदारो पर दुकान में समझाईश देने के बाद भी कचरा रखने डस्टबीन ना रखे जाने पर 1200 रू का जुर्माना किया गया। इस तरह कुल 13400 रू. का जुर्माना संबधितो को भविष्य के लिए समझाईश देते हुए वसूला गया। जोन 1 ने 10 व्यक्तियों से 1600 रू. जोन 4 ने 1व्यक्ति से 2000 रू, जोन 6 ने 4 व्यक्तियो से 7400 रू, जोन 7 ने 4 व्यक्तियो से 400 रू एवं जोन 9 ने 4 व्यक्तियो से 1000 रू का जुर्माना गंदगी पाये जाने पर वसूला। नगर निगम स्वास्थ्य विभाग एवं जोनो की टीमो द्वारा जनहित में जनस्वास्थ्य सुख्क्षा हेतु समझाईश देकर गदगी पाये जाने पर और डस्टबीन नहीं रखे जाने पर जुर्माना की कार्यवाही आगे भी निर्देशानुसार जारी रहेगी।