Home छत्तीसगढ़ एसआईआर मतदाता सुचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की प्रगति का जिला...

एसआईआर मतदाता सुचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की प्रगति का जिला कलेक्टर के निर्देश पर निगम आयुक्त ने जोन कार्यालयों में किया निरीक्षण, समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण त्रुटिरहित डाटा एंट्री कार्य करवाने दिए निर्देश…

1
0

रायपुर– आज रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप ने निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार प्रगतिरत एसआईआर मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का प्रत्यक्ष निरीक्षण नगर निगम जोन क्रमांक 3, 6, 7, 8 के जोन कार्यालयों में किया.

आयुक्त श्री विश्वदीप ने जोन कमिश्नरों से एसआईआर कार्य की प्रगति की जानकारी ली और ड्यूटी पर लगाए गए जोन कार्यालय में मतदाताओं से प्राप्त गणना पत्रकों की कंप्यूटर पर डाटा एंट्री करवा रहे बीएलओ से चर्चा कर कार्य की प्रगति का प्रत्यक्ष अवलोकन किया और एसआईआर कार्य को छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी और रायपुर जिला कलेक्टर के आदेशानुसार नियत समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से त्रुटि रहित कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए.

आयुक्त ने एस आई आर कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता के साय गुणवत्ता से तय समयसीमा के भीतर पूर्ण करवाने सभी जोन कमिश्नरों को प्रतिदिन सतत मॉनिटरिंग करने निर्देशित किया है.