March 8, 2026

भिलाई इस्पात संयंत्र के सभी यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ E D H R पवन कुमार एवं मुख्य महाप्रबंधक जे . एन ठाकुर महाप्रबंधक विकास चंद्रा महाप्रबंधक शिक्षा श्रीमती दुबे के साथ संयंत्र के विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर बैठक संपन्न हुआ…

IMG-20251125-WA0004

आज भिलाई इस्पात संयंत्र के सभी यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ E D H R पवन कुमार एवं मुख्य महाप्रबंधक जे . एन ठाकुर महाप्रबंधक विकास चंद्रा महाप्रबंधक शिक्षा श्रीमती दुबे के साथ संयंत्र के विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर बैठक संपन्न हुआ जिसमें भिलाई इस्पात मज़दूर संघ के महामंत्री चन्ना केशवलू ने संयंत्र टाउनशिप एवं अस्पताल एवं औद्योगिक सुरक्षा से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर ध्यान E D H R एवं सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को ध्यान आकर्षित कराया एवं सुझाव एवं चर्चा किया ।

भिलाई इस्पात मज़दूर संघ द्वारा उठाए गए प्रमुख मुद्दे

सेक्टर 9 अस्पताल निजी हाथों में नहीं जाने दिया जाएगा ।

भिलाई इस्पात संयंत्र के स्कूलों का निजीकरण रोका जाये ।

मैत्री बाग का निजीकरण होने से रोका जाए ।

सब्जेक्टू वेकेशन फिर से शुरू किया जाए ।

रिटेंशन स्कीम को फिर से लागू किया जाए ।

संयंत्र में वाहनों की गति पर नियंत्रण करने जो नियम बनाए गए उन सभी नियमों को वापस लिया जाए ।

संयंत्र में जनरल शिफ़्ट में आने वाले BS P कर्मचारियों को समय आधा घंटे पहले सुबह 8 बजे से 8.30 एवं जाते शाम को 5 बजे जाने दिया जाये एवं ठेका कर्मचारियों को सुबह 8.30 से 9 बजे आने एवं शाम 5.30 बजे जाने दिया जाये ॥जिससे सड़कों पर यातायात बाधित नहीं होगा एवं सड़कों पर जाम एवं दबाव कम रहेगा । एक्सीडेंट होने की संभावना कम रहेगी ।कर्मचारियों से संबंधित ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की गई । बैठक में सभी यूनियनों के प्रतिनिधि एवं भिलाई इस्पात मज़दूर संघ के संयुक्त महामंत्री प्रदीप कुमार पाल भी उपस्थित थे ।

You may have missed