March 6, 2026

मैनपुर पहुचे शिक्षामंत्री ने दिया सबसे बडी सौगात – वर्षो बाद हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन निर्माण की घोषणा…

IMG-20251125-WA0038
  • यादव समाज द्वारा आयोजित राऊत नाचा एंव मातर महोत्सव मे शामिल होने मैनपुर पहुचे मंत्री गजेन्द्र यादव का ऐतिहासिक स्वागत
  • मत्री गजेन्द्र यादव ने शिक्षा बेहद जरूरी हरहाल में अपने बच्चों को स्कूल भेजे

राधेश्याम सोनवानी, गरियाबंद :- छत्तीसगढ़ सरकार के स्कूल शिक्षा,ग्राम उद्योग,विधि एंव विधायी कार्य मंत्री गजेन्द्र यादव पहली बार मंत्री बनने के बाद आज दोपहर चार बजे मैनपुर पहुचे तो यादव समाज एंव क्षेत्रवासियों द्वारा गाजे बाजे के साथ जमकर आतिशबाजी कर ऐतिहासिक स्वागत किया । मैनपुर में यादव समाज द्वारा आयोजित जिला स्तरीय राऊत नाचा माता महोत्सव मे शामिल होने पहुचे मंत्री गजेन्द्र यादव ने सहाड़ादेव की पुजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्व यादव समाज प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु, सभापति बिन्द्रानवागढ विधायक जनक धु्रव, विशेष अतिथि यादव समाज महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धनमती यादव, जिला पंचायत सदस्य लोकेश्वरी नेताम, नगर पालिका गरियाबंद के अध्यक्ष रिखिराम यादव, हेमलाल यादव, जनपद सदस्य कुमारी बाई पटेल, जमुना नेगी, भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष यादव, भाजपा पूर्व जिलाउपाध्यक्ष योगेश शर्मा, ब्लाॅक कांगे्रस अध्यक्ष रामकृष्ण धु्रव, मैनपुर सरपंच हनीता नायक, सर्व यादव समाज उपाध्यक्ष डी.के यादव, मैनपुर एसडीएम डाॅ तुलसीदास मरकाम विशेष रूप से उपस्थित थे। यादव समाज द्वारा मंत्री गजेन्द्र यादव का गजमाला के साथ स्वागत करते हुए पारम्परिक खुमरी और लाठी भेंट किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि शिक्षामंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि आज मैनपुर मे यादव समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम मंे आने का सौभाग्य मिला इस क्षेत्र में यादव समाज आदिवासी समाज एंव सभी समाज के लोग मिलजुलकर रहते है, उन्होने मैनपुर नगर के सबसे बडी और पुरानी मांग मैनपुर स्थित शासकीय हायर सेकेण्डरी नया भवन निर्माण के लिए राशि देने की घोषणा की तो हजारों की भींड ने गजेन्द्र यादव जीदाबाद के जमकर नारे लगाये, मंत्री यादव ने कहा कि वे ग्रामद्योग के क्षेत्र में मैनपुर में कार्य कर रहे बुनकर भाईयांे की परेशानी को देखते हुए भवन निर्माण के लिए लाखों रूपये देने की घोषणा किया साथ ही यादव समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम के लिए 25 हजार रूपये देने की घोषणा किया, तो पुरा मंच तालियों की गडगडाहट से गुंज उठा इस दौरान मंत्री यादव ने कहा कि वे पूर्व में मंत्री बनने से पूर्व मैनपुर देवभोग क्षेत्र का दौरा कर चुके है, इस क्षेत्र में दोना पत्तल का एक बडा प्लांट लगाने की घोषणा किया साथ ही स्थानीय ग्रामीणो को रोजगार से जोड़ने के लिए ग्रामद्योग के क्षेत्र से यहा मिलने वाले वनोपज के माध्यम से उद्योग डालकर आगे बढ़ाने की बात कही है, उन्होने आगे कहा कि छत्तीसगढ की भाजपा सरकार सभी वर्गो के विकास के लिए कार्य कर रही है, इस क्षेत्र में विधायक ने जितने भी स्कूल भवन के लिए मांग किया है सभी मांगो को जल्द पुरा किया जायेगा साथ ही मंच से नराजगी जातते हुए मंत्री ने कहा कि गरियाबंद जिला मंे स्कूल भवन निर्माण के लिए दो ढाई वर्ष पहले करोडों रूपये की राशि जारी की गई है लेकिन आज तक स्कूल भवन अधुरा है, इसकी समीक्षा कर जल्द कार्यवाही की जायेगी।

बिन्द्रानवागढ विधायक जनक धु्रव ने कहा कि आज हमारे बीच छत्तीसगढ सरकार के मंत्री आए है निश्चित रूप से यहा के समस्याओं के समाधान के लिए उनके द्वारा ठोस प्रयास किया जायेगा, जनक धु्रव ने शिक्षमंत्री से क्षेत्र के जर्जर सैकडों स्कूल भवन अधुरे भवन को पुरा कराने आश्रम छात्रावास नया स्वीकृत करने के साथ ही शिक्षक की समस्या दुर करने की मांग की।

सर्व यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु ने कहा कि यादव समाज का प्राचीन और गौरवशाली परम्परा है, छत्तीसगढ में आज हमारे समाज के गजेन्द्र यादव को मंत्री बनाया गया है, जिससे समाज के लोगो मंे उम्मीद की किरण जगी है, निश्चित रूप से इसका लाभ समाज के लोगो को मिलेगा उन्होने कहा कि मैनपुर क्षेत्र मंे यादव समाज काफी जागरूक है, हमेशा यहा अनेक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है जो अपने आप में एक मिशाल है। आयोजक समिति के अध्यक्ष गेन्दुं यादव ने मंत्री गजेन्द्र यादव एंव सभी अतिथियांे को कार्यक्रम मंे शामिल होने के लिए आभार व्यक्त किया है। कार्यक्रम का संचालन गेन्दु यादव ने किया इस मौके पर प्रमुख रूप से मैनपुर अध्यक्ष चेतन यादव, मैनपुर सर्कल अध्यक्ष सुखराम यादव, सुकदेव यादव, श्यामलाल यादव , पीलाराम यादव, शांतु यादव, सुखराम नागेश, ठाकुर राम यादव, राधा बाई यादव, जयमल यादव, गयाराम यादव, सीताराम पटेल, अंकालु निषाद, टीकम कपील, प्रेमसाय जगत, जाकीर रजा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सरिता सेन, भाजपा मंहामंत्री दिनश सचदेव, दैनिक राम मंडावी, यमराज ओंटी, महेश दीवान, यशवत यादव, खेलन दीवान, लोकेश साण्डे, अमृत नागेश, छबीलाल दीवान, जगदीश पटेल, थानुराम पटेल, उत्तम पटेल, आशाराम यादव, जिला शिक्षा अधिकारी जगजीत सिंह धीर, श्याम चन्द्राकर, मैनपुर एसडीओपी श्री खुजुर, थाना प्रभारी शिशंकर हुर्रा, बीईओं महेश पटेल, बी.आर.सी.सी शिवकुमार नागे, जनपद पंचायत मैनपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री श्वेता वर्मा, पी.डब्लू.डी के अधिकारी संतोष यादव, दिलीप साहू, डाकेश्वर नेगी, रूपेश साहू, सुधीर ठाकुर,एंव क्षेत्रभर से भाजपा के पदाधिकारी कार्यक्रता एंव यादव समाज सहित क्षेत्र से हजारो की संख्या में लोग उपस्थित थे। इस दौरान मंत्री के आगमन के चलते भारी सुरक्षा व्यवस्था तैनात की गई थी।