Home छत्तीसगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेलरगांव की बैठक में S.I.R. विशेष गहन पुनरीक्षण पर...

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेलरगांव की बैठक में S.I.R. विशेष गहन पुनरीक्षण पर विस्तृत चर्चा…

2
0
  • बैठक में पूर्व विधायक श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव ने सक्रिय सहभागिता व मार्गदर्शन दिया

नगरी ।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेलरगांव की महत्वपूर्ण बैठक आज आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेलरगांव के अध्यक्ष श्री कैलाश नाथ प्रजापति ने की, जबकि कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव की विशेष उपस्थिति रही।

बैठक में S.I.R. (विशेष गहन पुनरीक्षण) कार्य की प्रगति, मतदाता सूची संशोधन की प्रक्रिया एवं आवश्यक तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। ब्लॉक प्रभारी डॉ. लक्ष्मी ध्रुव तथा मास्टर ट्रेनर श्री पेमन स्वर्णबेर ने कार्यकर्ताओं को S.I.R. से संबंधित सभी तकनीकी और प्रक्रिया संबंधी बिंदुओं पर प्रशिक्षण दिया।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव ने कहा—

“मतदाता सूची का सही और समय पर पुनरीक्षण लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती का आधार है। हमारे प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि क्षेत्र के सभी पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित हों। किसी भी नागरिक का अधिकार प्रभावित न हो, इसके लिए हमें सतर्कता, संवेदनशीलता और पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करना होगा।”

उन्होंने आगे कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता अत्यंत आवश्यक है और सभी कार्यकर्ताओं को इस प्रक्रिया में सहयोग करते हुए लोगों को आवश्यक दस्तावेज और नियमों की पूरी जानकारी देनी चाहिए।

 

बैठक में अध्यक्ष श्री कैलाश नाथ प्रजापति ने भी कहा कि S.I.R. प्रक्रिया को पूरी ईमानदारी से पूरा किया जाए और किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से छूटने न पाए।

 

इस अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे, जिनमें श्री दऊवा लाल देवांगन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री मनोज साक्षी, पूर्व विधायक प्रतिनिधि श्री अख्तर खान, पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष श्री राजू सोम, श्री राजेंद्र ठाकुर, श्री बल्लू पटेल, श्री सोनाराम मरकाम, जनपद सदस्य श्री शिवराज, श्रीमती नंदिनी साहू, श्री असकरण पटेल, श्री अमृतलाल नाग (सरपंच), श्री चूड़ामणि सोम सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।

 

बैठक सकारात्मक और गंभीर चर्चा के साथ सम्पन्न हुई, तथा सभी कार्यकर्ताओं ने S.I.R. प्रक्रिया को सुचारु रूप से पूर्ण कराने का संकल्प लिया।