March 6, 2026

जिले भर के सरपंच 03 सुत्रीय मांगों को लेकर 28 नवम्बर को करेंगे धरना प्रदर्शन …

IMG-20251126-WA0006

गरियाबंद । जिला सरपंच संघ के नेतृत्व में 15वें वित्त आयोग की राशि एवं ग्रामीण विकास से जुडी लंबित मांगो के कियान्वयन को लेकर 28 नवम्बर को जिला मुख्यालय गरियाबंद के गांधी मैदान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेंगे इसकी जानकारी सरपंच संघ द्वारा कलेक्टर एसडीएम थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा कर दिया गया है।

इस धरना प्रदर्शन में कोमल देव ध्रुव सरपंच संघ अध्यक्ष गरियाबंद, पन्नालाल ध्रुव सरपंच संघ अध्यक्ष छुरा, पवन यादय सरपंच संघ अध्यक्ष देवभोग, हलमन धुर्वा सरपंच संघ अध्यक्ष मैनपुर तथा हरीश साहू सरपंच संघ अध्यक्ष फिंगेश्वर के अगुआई में जिले भर के सभी सरपंच सामूहिक रूप से उपस्थित होंगे। गरियाबंद जिले के समस्त सरपंचों का कहना है कि राज्य सरकार के कार्यकाल लगभग दो साल बीतने के बाद भी ग्रामीण विकास के लिए कोई ठोस जन हितैसी योजना नहीं लाई गई है। वहीं 15वें वित्त की राशि अभी तक पंचायतों को प्राप्त न होने के कारण पंचायतों में मूलभूत सेवाओं व विकास कार्यों में गंभीर बाधाएं उत्पन्न हो रही है।