ओए ने उत्कृष्ट योगदान हेतु बीएसपी के सेवानिवृत्त अधिकारियों का किया सम्मान…
बी.एस.पी. आफिसर्स एसोसिएशन द्वारा नवम्बर 2025 मंे सेवानिवृत्त अधिकारियों के दीर्घ सेवा एवं उनके उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मान समारोह का आयोजन प्रगति भवन, सिविक सेंटर, भिलाई में किया गया। इस कार्यमन में सेफी चेयरमेन एवं आफिसर्स एसोसएिशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर, महासचिव अंकुर मिश्रा सहित कोषाध्यक्ष सौभाग्य रंजन साहू, सेफी नामिनी अखिलेश मिश्रा उपाध्यक्ष द्वय संतोष सिंह, रेमी थॉमस, सचिव द्वय प्रहलाद मौर्य, अनु पी उपस्थित थे।
इनका हुआ सम्मान
इस सम्मान समारोह में सितम्बर माह में सेवानिवृत्त हुए श्री संजय द्विवेदी, जीएम (पीपीएनसी), श्री मुनीस्वामी वेंकटेश बाबू, जीएम (पीएलईएम), श्री अरविंद गुप्ता, जीएम (प्रोजेक्ट्स), श्री अशोक कुमार अग्रवाल, जीएम (स्टोर्स), श्री अजय कुमार खानजोडे, एजीएम (पर्चेस), श्री संजय कुमार सक्सेना, एजीएम (आरटीएनआरएस), श्री राकेश कुमार शर्मा, एजीएम (आरएसएम), श्री संजय कुमार श्रीवास्तव, एजीएम (राजहरा), श्री अजय कुमार चौधरी, एजीएम (एमएंडएचएस), श्री हुमन लाल मंडावी, एजीएम (एसपी-3), बीरेन्द्र कुमार पैकरा सीनियर मैनेजर (सीएमएम), श्री प्रदीप तिवारी, मैनेजर (स्टोर्स), श्री सुधीर संगवाई, डिप्टी मैनेजर (इंस्ट्रुमेंटेशन) का सम्मान किया गया।
अभिनंदन पत्र एवं सम्मान राशि प्रदान कर किया सम्मानित
सम्मान समारोह में उपस्थित अधिकारियों तथा उनके जीवनसंगिनियों का आफिसर्स एसोसिएशन द्वारा अभिनंदन पत्र एवं सम्मान राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्त अधिकारीगण अपनी सेवा काल के अविस्मरणीय क्षणों को साझा किया। उन्होनंे ओए द्वारा किए गये सफल प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी सहयोग बनाए रखने की अपील की।
यह समारोह आपके दीर्घ व उत्कृष्ट सेवा का है सम्मान-बंछोर
समारोह के प्रारंभ में अपने स्वागत उद्बोधन में सेफी चेयरमेन एवं ओए अध्यक्ष श्री नरेंद्र कुमार बंछोर ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों को उनके स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा जो उपलब्धियां हासिल किया गया है उन उपलब्धियां को हासिल करने में आप जैसे कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों का अहम योगदान है। बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन ने सदैव ही अधिकारियों के मुद्दों के प्रति सजग रहा है और उन्हें बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रयास किया है। जिसके फलस्वरूप सम्मानजनक पे-रिविजन, सेल पेंशन स्कीम को लागू करवाना, सेवानिवृत्त पर मिलने वाले अवकाश नगदीकरण की सीमा को 3 लाख से बढ़ाकर 25 लाख करना, 11 माह के पर्क्स के एरियर्स का भुगतान, बेहतर पदनाम, भिलाई इस्पात संयंत्र की नई माइंस को चालू करवाने हेतु सहयोग एवं भिलाई को अवैध कब्जामुक्त करने जैसे अहम मुद्दों के लिए जमीनी संघर्ष करते हुए सफलता हासिल की है।
उन्होने बताया कि डीपीई के तीसरे पे-रिविजन की दिशानिर्देश के अनुरूप डीए 50 प्रतिशत से अधिक होने के कारण ग्रेच्युटी की सीमा 20 लाख से बढ़कर 25 लाख हो गयी है। सेल प्रबंधन द्वारा इस हेतु आदेश सभी इकाईयों में भेज दिया गया है। यह बढ़ोतरी कार्मिकों की निष्ठा और लंबे कार्यकाल के प्रति सम्मान का प्रतीक है। डीपीई द्वारा 29 अक्टूबर को डीए बढ़ने का आदेश सभी पीएसयू के लिए लागू हुआ जिसमें 51.8 प्रतिशत डीए 2017 पे-स्केल के लिए प्रभावी हुआ है। सेल बोर्ड द्वारा 29 अक्टूबर को ही 338.44 करोड़ रूपये का प्रावधान ग्रेच्युटी की सीमा में बढ़ोत्तरी हेतु रखा गया।
बीएसपी पीएफ ट्रस्ट ने ईपीएस-95 हायर पेंशन हेतु बिलासपुर हाईकोर्ट में दायर किया केस
श्री बंछोर ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के 04 नवम्बर 2022 के फैसले के अनुरूप कार्मिकों को हायर पेंशन दिया जाना चाहिए था। ईपीएफओ द्वारा जारी मनमाने परिपत्रों में गलत तरीके से व्याख्या कर लोगों को हायर पेंशन से वंचित करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है जो कि न्यायसंगत नहीं है।
सेफी चेयरमेन श्री बंछोर ने सेल व बीएसपी प्रबंधन से ईपीएस-95 हायर पेंशन हेतु ईपीएफओ के विरूद्ध माननीय न्यायालय की शरण में जाने की मांग की थी। श्री बंछोर ने बताया कि व्यक्तिगत रूप से प्रत्येक कार्मिक का हायर पेंशन हेतु न्यायालय में जाना और उसके खर्चे को वहन करना संभव नहीं है। अतः इसके तहत सेल के जिन इकाइयों के कार्मिकों को हायर पेंशन की पात्रता से वंचित रखा गया है उन इकाइयों के पीएफ ट्रस्ट को ईपीएफओ के विरुद्ध न्यायालय में चुनौती देने का निर्णय लिया गया है। अतः जिन इकाइयों में हायर पेंशन की पात्रता प्रदान नहीं की गई है सभी पीएफ ट्रस्टों ने न्यायालय में केस दायर कर दिया है। बीएसपी पीएफ ट्रस्ट द्वारा वर्तमान कार्मिकों के साथ-साथ सेवानिवृत्ति कार्मिकों के लिए भी केस दायर किया।
सम्मान समारोह में सेवानिवृत्त अधिकारियों ने भी अपने विचार रखे। इसके अतिरिक्त सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों ने अपने अनुभवों व यादों को साझा किया। सभी सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों ने बीएसपी के द्वारा दी गई सुविधाओं के प्रति बीएसपी व सेल प्रबंधन का आभार जताया एवं ओए-बीएसपी द्वारा अधिकारियों के हितों में किए जाने वाले कार्यों की सराहना की एवं आश्वस्त किया कि वे किसी भी कार्य के लिए जब भी प्रबंधन बुलाएगा, वो हमेशा सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे।
समारोह के अंत में ओ.ए. महासचिव अंकुर मिश्रा सेवानिवृत्त अधिकारियों द्वारा अपने सेवाकाल में किए गए उत्कृष्ट कार्यों का वर्णन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य व सुखद स्वास्थ्य की कामना की, इन्ही अधिकारियों के मेहनत और कर्मठता के कारण ही भिलाई इस्पात संयंत्र को 11 बार प्रधानमंत्री ट्राफी प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने सभी उपस्थित अधिकारियों का आभार माना। उन्होंने सेवानिवृत अधिकारियों से प्रार्थना किया कि कभी भविष्य में उन्हें ओए की आवश्यकता हुई वे जरूर हमें सेवा का मौका दें और निवेदन किया कि कभी हमें आपके अनुभव की आवश्यकता होगी तो कृपया हमें अपना मार्गदर्शन प्रदान करें।
कार्यक्रम का संचालन ओए जोनल प्रतिनिधि सुश्री सुष्मिता पाटला ने किया।
कार्यक्रम मंे ओए जोनल प्रतिनिधि सर्वश्री, एम ए आर शरीफ, प्रवीण मराठे, विरेन्द्र सिंह, अंकुर राठौर, अखिल मिश्रा, एच.एल. सोनवानी, एम के गुलाटी, श्रवण कुमार शुक्ला, विकास सिन्हा, श्वेत कुमार मिश्रा, विनित वर्मा, थालेस कुमार सिन्हा, रोहित सांगवान, विवेक सिंह चौहान, एम. विजय कुमार, एस. के अग्रवाल, एक्स ओए महासचिव जे बी पाटिल सहित बड़ी संख्या में अधिकारी गण उपस्थित थे।

