कैलाश नगर, भिलाई में परम श्रद्धेय महंत श्री गोपाल शरण देवाचार्य जी महाराज के श्रीमुख से चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पावन अवसर पर सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ ने आज अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
श्री इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ ने भक्तों एवं श्रद्धालुओं के साथ बैठकर दिव्य कथा का रसपान किया और कहा कि इस प्रकार के आध्यात्मिक आयोजन समाज में सद्भाव, शांति और धर्म-संस्कारों के संरक्षण का मार्ग प्रशस्त करते हैं।
उन्होंने कथा आयोजन समिति के सभी सदस्यों के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में सदैव सहयोग और समर्थन हेतु तत्पर रहने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर समिति के श्री मलकित सिंह लल्लू, श्री अनिल चौधरी, श्री खिलावन सिंह चौहान, श्री जोगा राव, श्री रमन राव आदि गणमान्य उपस्थिति रहे।








