दुकान और आवास से जुड़ी टाउनशिप की विभिन्न,समस्याओं के लिए सामाजिक संगठन एवं अन्य संस्थाएं एकजुटता से मैदान में …
भिलाई स्टील सिटी चैंबर ऑफ़ कॉमर्स भिलाई के आव्हान पर 30 नवंबर को सेक्टर 10 मंदिर परिसर में भिलाई बचाओ संयुक्त समिति के बैनर तले बीएसपी आवास रिटेंशन समस्याओं से प्रभावित लीज नवीनीकरण से परेशान शहर के व्यापारियो के संगठन के पदाधिकारियों ने ,भिलाई बचाओ संयुक्त समिति का गठन किया ,और एक जूटता से,दुर्ग लोकसभा के सांसद श्री विजय बघेल के नेतृत्व में संघर्ष को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया ।
भिलाई बचाओ संयुक्त समिति के द्वारा सर्वप्रथम विद्युत नियामक आयोग समक्ष उपस्थित होकर भिलाई इस्पात संयंत्र की लायसेंसी एजेंसी, टाउन इंजीनियरिंग इलेक्ट्रिकल डिपार्टमेंट द्वारा भारत के उपभोक्ताओं को दी जाने वाली विद्युत सेवा छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल को देने के संदर्भ में लिए गए फैसले का स्वागत किया है और भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा आयोग में ,प्रस्तुत की गई याचिकाओं के विसंगतियो के खिलाफ याचिका दायर करनै का निर्णय लिया है ।
भिलाई बचाओ संयुक्त समिति में ज्ञानचंद जैन सुरेश चंद सुमन कनौजे स्वीटी कौशिक,,ब्रह्मदेव पटेल राधाकांत पांडे राम जसपाल रामकुमार गुप्ता दिनेश सिंघल सुरेश रतनानी ज्ञानचंद बाकलीवालअजय शंकर दीक्षित पी मोहन राव मोहम्मद रफी अशोक मिश्रा महेंद्र दिल्लीवार, विशालदीप को शामिल किया गया है आयोजित बैठक में ज्ञान चंदजैन ने विद्युत नियामक आयोग के समक्ष आपत्ती आदर्श कर शहर के उपभोक्ताओं को राहत देने की दिशा में आगे बढ़कर कार्य करने का संकल्प लिया ताकि जो भी विसंगतिया हैं उन्हें हर हालत में दूर कराया जा सके ।
रिटेंशन समिति के श्री सुरेश चंद्र नए हाउस लिस्ट सहित विभिन्न विसंगतियां पर प्रकाश डाला। और ,सेवानिवृत कर्मचारियों को हो रही तकलीफ ,राहत दिलाने के जा रहे प्रयासों पर अपने विचार रखें ।चेंबर सलाहकार सदस्य रामकुमार गुप्ता ने,अपने उद्बोधन में कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र ने जो याचिका दायर की है उसमें मात्र विद्युत विभाग का अनापत्ति प्रमाण पत्र होना चाहिए अन्य किसी विसंगतियों की चर्चा स्वीकार योग्य नहीं है कार्यक्रम का संचालन कर रही सुमन कनोजे ने कहा कि सेवानिवृत्ति कर्मचारियों को भिलाई इस्पात संयंत्र की ओर से मंत्र 1500 से ₹2000 पेंशन के रुपए प्राप्त होता है उन्हें कर्मचारी यों से मकान किराए के रूप में 20 से ₹25000 की मांग नाजायज है इस प्रस्ताव को हर हाल में प्रबंधन को निरस्त करना होगा अन्यथा शहर की ग्रहणीय मानसिक और आर्थिक प्रताड़ना से परेशान होकर भिलाई छोड़ने के लिए मजबूर होंगे प्रबंधन को इस विषय पर गंभीरता से विचार करना चाहिए भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के अध्यक्ष स्वीटी कौशिक ने एक और जहां आंदोलन को अपना समर्थन दिया वही भिलाई बचाओ संयुक्त समिति में जुड़कर कार्य करने की अपनी मंशा जाहिर की उन्होंने हर मैदान ए जंग में अपनी पार्टी के पदाधिकारी के साथ खड़े होने की बात की है ।आयोजित बैठक को उपस्थित सदस्यों में से अनेक सदस्यों ने अपने सारगर्भित विचारों से जहां ऊर्जा बढ़ी, वही हर संघर्ष में साथ देने की बात कही ।प्रभावित उपभोक्ताओं की आपात् बैठक में रिटेंशन समिति एवं व्यापारी वर्ग के लगभग 200 सदस्यों ने बैठक में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई ।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सुमन कनोजे और दिनेश सिंघल ने संयुक्त रूप से किया आभार प्रदर्शन राधाकांत पांडे ने किया ।
