March 6, 2026

भिलाई महिला महाविद्यालय, भिलाई वाणिज्य विभाग द्वारा शैक्षणिक पर्यटन यात्रा दिनांक: 01 दिसंबर 2025

IMG-20251202-WA0012

भिलाई महिला महाविद्यालय, भिलाई के वाणिज्य विभाग द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं व्यवहारिक ज्ञानवर्धन के उद्देश्य से एक दिवसीय शैक्षणिक पर्यटन यात्रा (Educational Tourism Trip) का आयोजन किया गया। यह अध्ययन यात्रा जिला धमतरी स्थित प्रसिद्ध नाहरगांव/नरहड़ा जलप्रपात (Narahara Waterfall) हेतु 1 दिसंबर 2025 को संपन्न हुई।

इस शैक्षणिक भ्रमण में वाणिज्य विभाग की 54 छात्राओं ने प्राकृतिक वातावरण में उद्यमिता, स्थानीय अर्थव्यवस्था, पर्यटन उद्योग तथा पर्यावरण संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं। विभाग के शिक्षकगणों ने विद्यार्थियों को क्षेत्रीय व्यापार, पर्यटन संभावनाओं तथा ग्रामीण आर्थिक गतिविधियों के व्यावहारिक पहलुओं से परिचित कराया।

यात्रा के दौरान छात्राओं ने समूह चर्चा, फील्ड ऑब्ज़र्वेशन तथा डॉक्यूमेंटेशन जैसे गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लिया। इस प्रकार की शैक्षणिक यात्राएँ विद्यार्थियों में व्यावहारिक समझ, नेतृत्व क्षमता एवं टीमवर्क को सुदृढ़ करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

डॉ राजश्री शर्मा ,डॉ माधुरी देवी ,डॉ निधि मोनिका शर्मा उपस्थित अध्यापकों ने बताया कि इस प्रकार के भ्रमण विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन हेतु अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं। महाविद्यालय प्रबंधन एवं प्राचार्य श्रीमती प्रतिभा छाया क्लॉडियस कार्यक्रम की सफल आयोजन के लिए विभाग को शुभकामनाएँ प्रदान कीं।