March 6, 2026

सेवा सहकारी समिति खोखरा में धान खरीदी का भव्य शुभारंभ…

IMG-20251204-WA0015

जांजगीर-चांपा। जिला मुख्यालय के समीप ग्राम खोखरा स्थित सेवा सहकारी समिति में आज खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए धान खरीदी का विधिवत शुभारंभ किया गया।

समिति के अध्यक्ष अजय राठौर ने धान बेचने पहुंचे किसानों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। उन्होंने किसानों को माला, श्रीफल भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

 

किसानों को मिलेगा ₹3,100 प्रति क्विंटल

उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष अजय राठौर ने बताया कि इस वर्ष धान खरीदी 15 नवंबर, 2025 से शुरू हो गई है और यह 31 जनवरी, 2026 तक चलेगी। सरकार द्वारा किसानों को प्रति क्विंटल धान के लिए ₹3,100 की दर से भुगतान किया जाएगा।

सरकार की योजनाओं से किसान हो रहे मजबूत

श्री राठौर ने केंद्र और राज्य सरकार की किसान-हितैषी नीतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जब से भाजपा की सरकार बनी हैं, तब से किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है, जिससे वे आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे हैं। उन्होंने जोर दिया कि किसान की मजबूती ही देश, राज्य और गांव की असली मजबूती है।

इस अवसर पर सेवा सहकारी समिति खोखरा के प्रबंधक बृजेश तिवारी, खरीदी प्रभारी नरेंद्र थवाईत, संतोष देवांगन, राजेश राठौर, धन्नू राठौर, अरुण राठौर, थानुराम राठौर सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।