March 6, 2026

लैंड फॉर जॉब केस: राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू परिवार पर आरोप तय करने पर फैसला टाला…

lalu-prasad-yadav-1 (1)
  • लैंड फॉर जॉब घोटाला मामले में लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को कोर्ट से 8 दिसंबर तक राहत मिल गई है.
  • दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के खिलाफ दाखिल चार्जशीट पर अब 8 दिसंबर को सुनवाई करेगा.

पटना/नई दिल्ली: लैंड फॉर जॉब घोटाले मामले में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के खिलाफ आरोप तय करने के मामले में फैसला टल गया है. लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, मीसा भारती और हेमा यादव के खिलाफ आरोप तय करने को लेकर राऊज एवेन्यू कोर्ट का आदेश टल गया है. गुरुवार को कोर्ट ने कहा कि इस मामले में कई आरोपियों की मौत हो चुकी है. ऐसे में CBI आरोपियों की वर्तमान स्थिति को लेकर कोर्ट को जानकारी दे. अब इस मामले में अगली सुनवाई 8 दिसंबर को होगी.

लैंड फॉर जॉब घोटाला लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी को 8 दिसंबर तक राहत

पहले राउज़ रेवेन्यू कोर्ट में पहले 10 नवंबर को फैसला आने वाला था, लेकिन उसे टालकर अब 4 दिसंबर कर दिया गया. अब इस मामले में अगली सुनवाई आठ दिसंबर को होगी. मामला उस समय का है जब लालू प्रसाद 2004 से 2009 तक देश के रेल मंत्री थे. जांच एजेंसी सीबीआई का आरोप यह है कि रेलवे के वेस्ट सेंट्रल जोन जबलपुर मध्य प्रदेश में ग्रुप डी के कई लोगों को नौकरी दी गई. आरोप है कि यहां नौकरी के बदले लालू प्रसाद यादव की फैमिली के लोगों के नाम पर जमीने लिखवाई गई.

सीबीआई ने इस केस में लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी और बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी और छोटे बेटे तेजस्वी यादव सहित कई अन्य लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है. आरोप यह भी है कि नियमों को ताक पर रखकर भर्तियां की गई, जिससे यह भ्रष्टाचार और साजिश का मामला बनता है.