March 12, 2026

कोलंबो (श्रीलंका) में आयोजित वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ का परचम लहराया…

IMG-20251205-WA0037

77 वेट क्लास में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे छत्तीसगढ़ के मजबूत खिलाड़ी देवेंद्र वर्मा ने वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए बेंच प्रेस में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। साथ ही बेहतरीन ताकत और तकनीक के दम पर उन्हें ओवरऑल स्ट्रांग मैन का खिताब भी मिला। यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 27 से 30 नवंबर तक कोलंबो, श्रीलंका में आयोजित हुई थी।

देवेंद्र वर्मा की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर भारत के कोच श्री ऊदल कुमार वाल्मीकि एवं उनके पर्सनल कोच श्रीनिवास साहू को विशेष बधाई दी गई है, जिनके मार्गदर्शन में यह उत्कृष्ट प्रदर्शन संभव हो सका।

 

उनकी इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया। सम्मान समारोह में नगर निगम उपनेता प्रतिपक्ष दया सिंह, भाजपा नेता सीनू राव, राज कुमार पांडेय, राकेश प्रसाद कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।

 

देवेंद्र वर्मा की यह सफलता न केवल प्रदेश, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। उनका यह प्रदर्शन आने वाले युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।