March 7, 2026

नगर निगम नगर निवेश उड़न दस्ता ने जीईमार्ग में रोड डिवाइडर के मध्य नो फ्लेक्स जोन में लगाए गए बैनरों, पोस्टरों को हटाया, महापौर मीनल चौबे ने नियमनुकूल कड़ाई के साथ नो फ्लेक्स जोन व्यवस्था कायम करने किया निर्देशित…

IMG-20251206-WA0033

रायपुर -नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे और आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर अभियान चलाकर नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उड़न दस्ता की टीम द्वारा जी. ई. मार्ग पर मार्ग विभाजक के मध्य नो फ्लेक्स जोन क्षेत्र में लगाए गए सभी बैनरों और पोस्टरों को हटाने कार्यवाही की है.

यहां यह उल्लेखनीय है कि रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उड़न दस्ता और सम्बंधित जोनों की नगर निवेश विभाग की टीमों को प्रतिदिन सतत निरन्तर मॉनिटरिंग करते हुए राजधानी शहर रायपुर में जीईमार्ग में तेलीबांधा चौक से पण्डित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय मुख्य द्वार आमानाका तक मार्ग विभाजक के मध्य क्षेत्र में कोई भी बैनर और पोस्टर नहीं लगने दिया जाना प्रक्रिया के अंतर्गत नियमानुकूल कड़ाई के साथ जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से प्राथमिकता से सुनिश्चित करवाने स्पष्ट निर्देश दिए हैँ,

ताकि आमजनों को राजधानी शहर रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में जी. ई मार्ग में मार्गविभाजक के मध्य किये गए लोककल्याणकारी सौंदर्यीकरण कार्य की सुन्दर अनुभूति निरन्तरता से प्राप्त होती रहे.

You may have missed