March 8, 2026

नगरीय प्रशासन एवं विकास सचिव बसव राजू एस ने नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप और सूडा और नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों सहित सरोना डंपिंग यार्ड, चंदनडीह एसटीपी, गजराजबाँधा तालाब का किया प्रत्यक्ष निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश…

Screenshot_20251206_183139 (1)
  • सरोना डंपिंग यार्ड से कचरा तेज गति के साथ उठवाने, एसटीपी चंदनडीह को और अधिक बेहतर बनाने, गजराजबांधा तालाब को सुन्दर तरीके से विकसित कर संरक्षित करने दिए निर्देश

रायपुर – आज प्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव श्री बसव राजू एस ने रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप, छत्तीसगढ़ राज्य शहरी विकास अभिकरण सूडा के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दुष्यंत रायस्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय के अतिरिक्त संचालक श्री पुलक भट्टाचार्य, मुख्य अभियंता श्री राजेश शर्मा, अधीक्षण अभियंता श्री सुनील सिंह, नगर निगम रायपुर के अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय, अधीक्षण अभियंता श्री संजय बागड़े, पी. राजेश नायडू, श्री इमरान खान, जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल, जोन 10 जोन कमिश्नर श्री विवेकानंद दुबे, कार्यपालन अभियंता श्री अतुल चोपड़ा, श्री अंशुल शर्मा जूनियर,श्री आशीष शुक्ला, सहायक अभियंता श्री योगेश कडु और छत्तीसगढ़ राज्य शहरी विकास अभिकरण सूडा, नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय, रायपुर नगर पालिक निगम के अन्य सम्बंधित अधिकारियों की उपस्थिति में सरोना डंपिंग यार्ड, चन्दनडीह एसटीपी और गजराजबांधा तालाब बोरियाखुर्द का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया और स्थल समीक्षा कर आवश्यक निर्देश अधिकारियो को दिए.

नगरीय प्रशासन एवं विकास सचिव ने सरोना डंपिंग यार्ड में प्रगतिरत पुराने कूड़े के प्रसंस्करण कार्य को तत्काल गतिमान करते हुए तेजी से भूमि रिक्त करवाकर उसका समुचित उपयोग करना सुनिश्चित करवाने निर्देशित किया.

नगरीय प्रशासन एवं विकास सचिव ने 75 एमएलडी क्षमता वाले चंदनडीह सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट एसटीपी का निरीक्षण कर उसका संचालन और अधिक बेहतर तरीके से करवाने के निर्देश दिए हैँ. बोरियाखुर्द में गजराजबाँधा तालाब के निरीक्षण के दौरान नगरीय प्रशासन एवं विकास सचिव ने अधिकारियों को तालाब को सुन्दर तरीके से विकसित कर उसका समाजहित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से संरक्षण और संवर्धन करवाने के निर्देश दिए.

You may have missed