March 7, 2026

आज महापौर परिषद की बैठक में नव निर्मित स्लॉटर हाउस के संचालन एवं रख-रखाव हेतु रूचि की अभिव्यक्ति के तहत प्रस्ताव लाया गया…

IMG-20251219-WA0021

आज महापौर परिषद की बैठक में नव निर्मित स्लॉटर हाउस के संचालन एवं रख-रखाव हेतु रूचि की अभिव्यक्ति के तहत प्रस्ताव लाया गया,

जिसको राधिका नगर के पार्षद और MIC सदस्य आदित्य सिंह जन विरोधी निर्णय बताकर विरोध दर्ज करवाया जिस पर सभी MIC सदस्यों ने एवं महापौर ने भी अपना समर्थन देते हुए इसको शहर से बाहर ले जाने हेतु और अन्यत्र शिफ्ट करने की आदित्य सिंह की बात का पुरजोर समर्थन किया|

इस पर तत्काल नगर निगम आयुक्त ने एक तकनीकी टीम का गठन कर उसको अन्यत्र शिफ्ट करने में होने वाले व्यय का अनुमान और उचित स्थान चयन हेतु टीम का गठन करने हेतु आदेशित किया

इसके लिए पार्षद आदित्य सिंह सभी MIC सदस्यों, एवं अन्य सभी पार्षद साथियों एवं महापौर जी का आभार माना एवं बिना विलम्ब किये जल्द कार्यवाही करने को हेतु अधिकारीयों से चर्चा किया..||