रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप के आदेशानुसार और जोन 3 जोन कमिश्नर श्रीमती प्रीति सिंह के निर्देशानुसार उप अभियंता श्री अक्षय भारद्वाज की उपस्थिति में नगर
निगम जोन 3 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा जोन अंतर्गत भावना नगर क्षेत्र में खुले भूखण्ड में भवन निर्माण सामग्री रखकर अवैध रूप से व्यवसायिक गतिविधि किये जाने पर तत्काल अभियान चलाकर जेसीबी मशीन की सहायता से भवन निर्माण सामग्री को जप्त करने की कड़ी कार्यवाही की है.





