March 7, 2026

निगम जोन 8 क्षेत्र में वार्ड 21 में फार्चून रेसीडेंसी के पास लगभग 1. 75 एकड़ भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर अवैध मुरूम रोड काटकर तत्काल कारगर रोक लगायी…

IMG-20251224-WA0025
  • विभिन्न 40 प्रकरणों में सी एंड डी वेस्ट सड़क बाधा में कुल 37500 रूपये जुर्माना वसूला गया

       रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल के नेतृत्व एवं कार्यपालन अभियंता श्री अतुल चोपड़ा, सहायक अभियंता श्री अमन चंद्राकर,

उप अभियंता श्री लोचन चौहान, एवं नगर निवेश विभाग के सम्बंधित कर्मचारियों की उपस्थिति में रायपुर नगर निगम जोन क्रमांक 8 क्षेत्र अंतर्गत शहीद भगत सिंह वार्ड क्रमांक 21 क्षेत्र अंतर्गत फॉर्चून रेसीडेंसी के पास लगभग 1.75 एकड़ भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर वहाँ निर्मित अवैध मुरूम रोड को जेसीबी मशीन की सहायता से किया गया था जिसे काटकर आवागमन अवरुद्ध करने की कार्यवाही की गयी और तत्काल अवैध प्लाटिंग पर स्थल पर कारगर रोक लगायी गयी.

वहीं आज नगर निगम जोन 8 नगर निवेश विभाग द्वारा सी एंड डी वेस्ट और सड़क बाधा के विभिन्न 40 प्रकरणों में कुल 37500 रूपये जुर्माना सम्बंधित भवन स्वामियों से वसूल किया गया.

You may have missed