टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत निगम जोन 1 क्षेत्र में खमतराई, भनपुरी, गुढ़ियारी मुख्य मार्गो अतिक्रमण से मुक्त करवाकर सम्बंधित 19 कब्जाधारी ठेला संचालकों से कुल 42500 रूपये ई जुर्माना नगर निगम जोन 1 नगर निवेश विभाग ने वसूला
रायपुर– रायपुर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और नगर निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उम्मेद सिंह के निर्देशानुसार रायपुर नगर निगम क्षेत्र में चलाये जा रहे टीम प्रहरी के जनहितकारी अभियान के सतत क्रम में आज रायपुर नगर निगम जोन 1 जोन कमिश्नर डॉ दिव्या चंद्रवंशी के मार्गनिर्देशन और कार्यपालन अभियंता श्री डी. के. पैकरा, सहायक अभियंता श्री शरद देशमुख सहित अन्य सम्बंधित अधिकारियों की उपस्थिति में नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उड़न दस्ता और नगर निगम जोन 1 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा मिलकर अभियान चलाकर,
नगर निगम जोन 1 क्षेत्र अंतर्गत खमतराई, भनपुरी, गुढ़ियारी क्षेत्र के मुख्य मार्गो को अभियान चलाकर अतिक्रमण से मुक्त करवाते हुए उक्त क्षेत्रों के मुख्य मार्गो में सम्बंधित कब्जाधारी लगभग 19 ठेला संचालकों से कुल 42500 रूपये ई जुर्माना वसूलने की कड़ी कार्यवाही स्थल पर की गयी है. अभियान चलाकर रहवासी नागरिकों को मुख्य मार्गो में सड़क यातायात जाम की समस्या को तत्काल दूर करते हुए आवागमन मार्ग में सुगम और सुव्यवस्थित बनाकर त्वरित राहत दिलवाई गयी है.
टीम प्रहरी अभियान के अंतर्गत व्यवस्था सुधार हेतु नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उड़न दस्ता और नगर निगम जोन 1 नगर निवेश विभाग की टीम ने सम्बंधित कब्जाधारी ठेला संचालकों को भविष्य में मार्ग पर पुनः कब्जा जमाने की स्थिति में सघन अभियान चलाकर जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से नियमानुसार कड़ी कार्यवाही करने की स्पष्ट चेतावनी दी है. टीम प्रहरी का अभियान जनहित में आगे भी जारी रहेगा.

