राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में सुशासन दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया…
कोंडागांव भारत शासन एवं छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग के शहीद महेंद्र कर्मा विश्व विद्यालय बस्तर जगदलपुर के निर्देशानुसार जिला कोण्डागांव शिक्षा विभाग द्वारा संचालित शासकीय बालक माध्यमिक विद्यालय कोण्डागांव, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सम्बलपुर,शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोण्डागांव, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़ेकनेरा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़े बेंदरी एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बम्हनी सहित सात राष्ट्रीय सेवा योजना इकाईयों के 325 स्वयं सेवकों के साथ सात दिवसीय संयुक्त शिविर ग्राम पंचायत बड़ेकनेरा अंतर्गत विद्यालय परिसर में डां.नीता बाजपेयी राज्य एन.एस.अधिकारी रायपुर,डां.संजीवन कुमार कार्यक्रम समन्वयक शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर एवं शशिभूषण कन्नौजे जिला संगठक जिला कोण्डागांव के मार्गदर्शन में सात दिवसीय विशेष संयुक्त शिविर बड़ेकनेरा में शिविर थीम – “स्वच्छता संकल्प एवं नशामुक्त भारत के लिए युवा” को लेकर आयोजित किया गया है आज इस शिविर के पांचवे दिवस में शिविर स्थल बड़े कनेरा में जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान एवं ईमल बघेल डी.एम.सी. जिला कोण्डागांव के सलाह पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म दिवस 25 दिसम्बर को “सुशासन दिवस” के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया ,
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दीपेश अरोरा पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा एवं छ.ग. तीरंदाजी संघ के उपाध्यक्ष, विशेष अतिथि दयाराम पटेल जिला कोषाध्यक्ष भाजपा, कार्यक्रम अध्यक्षता प्रकाश चूरगिया सरपंच बड़े कनेरा, अन्य अतिथि गणेश मानिकपुरी, आनंद पवार ,श्रीनिवास नायडू, संतोष धनेलिया, सहदेव मरकाम डीएमसी, जयंत कुमार मजूमदार प्राचार्य के साथ शिविरार्थी स्वयं सेवकों और ग्रामीणों की उपस्थिति में समस्त अतिथि बारी बारी से कार्यक्रम को संबोधित किया ।कार्यक्रम अधिकारी हरिशंकर नेताम ,मन्नाराम नेताम,पूनमचंद ठाकुर , भूपेश्वरी ठाकुर,भारती पात्र,धनपत नेताम, और रणबीर मिंज सहित सभी संयोजक हैं।मंच संचालन करते हुए मन्नाराम नेताम कार्यक्रम अधिकारी ने शिविर में मंच के माध्यम से पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी के जीवनी पर प्रमुखता से प्रकाश डालते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेई भारत के तीन बार प्रधानमंत्री रहे। इसके अलावा एक प्रखर वक्ता, कवि, पत्रकार और बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे इस अवसर पर शिविरार्थी स्वयंसेवकों द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी के जीवन चरित्र पर कविता पठन किया।
