स्किन पिगमेंटेशन के लिए फिटकरी है फायदेमंद, जानें इस्तेमाल का सही तरीका…
- स्किन पिगमेंटेशन के लिए फिटकरी है फायदेमंद, जानें इस्तेमाल का सही तरीका
Phitkari For Skin Pigmentation In Hindi: स्किन पिगमेंटेशन के लिए फिटकरी को काफी असरकारक माना जाता है। इसमें कई तरह के ऐसे तत्व होते हैं, जो स्किन के लिए लाभकारी होते हैं। जानें, स्किन पिगमेंटेशन दूर करने के लिए इसे कैसे अप्लाई करें।
Alum For Skin Pigmentation: स्किन पिगमेंटेशन, स्किन पर मेलानिन पिगमेंट की मात्रा के कारण होने वाले काले या भूरे रंग के धब्बे या असमान रंगत होते हैं। ये सूरज की किरणों, हार्मोनल बदलावों या चोट लगने के कारण हो सकते हैं। इसकी वजह से स्किन में झाइयां, मेलास्मा या डार्क पैच बन जाते हैं। सरल भाषा में समझा जाए, तो स्किन पिगमेंटेशन स्किन टेक्सचर का बदलना होता है। स्किन पिगमेंटेशन की वजह से लोगों की पर्सनालिटी पर बुरा असर पड़ता है और स्किन भी अच्छी नजर नहीं आती है। ऐसे में कई बार आत्मविश्वास भी डगमगा जाता है। क्या आप जानते हैं कि स्किन पिगमेंटेशन से राहत के लिए आप फिटकरी का उपयोग कर सकते हैं। आइए, सिरसा के रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) से जानते हैं कि स्किन पिगमेंटेशन को दूर करने के लिए फिटकरी का उपयोग का सही तरीका क्या है।
स्किन पिगमेंटेशन के लिए फिटकरी का यूज कैसे करें- How To Use Alum For Skin Pigmentation
स्किन पिगमेंटेशन पर फिटकर लगाने से पहले बरतें सावधानी
पहला तरीका
दो चम्मच फिटकरी के पाउडर में दो चम्मच रोज वॉटर मिक्स करें। पेस्ट जैसा मिश्रण तैयार करें।
मिश्रण को चेहरे पर लगाने से पहले स्किन को अच्छी तरह वॉश करें।
अब इस मिश्रण को चेहरे पर करीब 10 से 15 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें।
सूखने पर गुनगुने पानी से इसे वॉश करें।
चेहरा साफ होने के बाद मॉइस्चराइजर यूज करें।
अच्छे रिजल्ट के लिए सप्ताह में एक से दो बार इसका उपयोग करें।
इसे भी पढ़ें: त्वचा की रंगत सुधारने के लिए इन 5 तरीकों से करें फिटकरी का इस्तेमाल, दाग-धब्बों से भी मिलेगा छुटकारा
दूसरा तरीका
फिटकरी का एक ब्लॉक लें और इसे कुछ समय के लिए पानी में भिगोकर रखें।
अब इसे अपने प्रभावित हिस्से पर रब करें।
अच्छी तरह रब करने के बाद करीब 10 मिनट के लिए चेहरे को ऐसे ही रहने दें।
इसके बाद, चेहरे को गुनगुने पानी से वॉश करें।
अंत में चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाना न भूलें।
अच्छे रिजल्ट के लिए सप्ताह में तीन बार इस प्रक्रिया को दोहराएं।
इसे भी पढ़ें: हाइपरपिग्मेंटेशन कम करने के लिए लगाएं फिटकरी और समुद्री झाग का यह फेस मास्क, जानें बनाने का तरीका
स्किन पिगमेंटेशन पर फिटकर लगाने से पहले बरतें सावधानी
1. पैच टेस्ट लेंः स्किन पिगमेंटेशन पर फिटकरी लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर लें। कई लोगों की स्किन पर फिटकरी सूट नहीं करती है। यह सही नहीं है। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो फिटकरी लगाने की वजह से एलर्जी हो सकती है।
2. ड्राइनेस का ध्यान रखेंः नियमित रूप से स्किन पर फिटकरी लगाने की वजह से स्किन में ड्राइनेस बढ़ सकती है। इसके साथ-साथ रेडनेस और जलन भी हो सकती है। अगर आपके साथ ऐसा हो, तो स्किन पिगमेंटेशन पर फिटकरी न लगाएं।
3. स्किन को मॉइस्चर करेंः स्किन पिगमेंटेशन पर फिटकरी लगाने के बाद मॉइस्चराइजर लगाना न भूलें। इससे स्किन हाइड्रेट होती है और ड्राइनेस में भी कमी आती है।
4. सेंसिटिव हिस्से में न लगाएंः उन लोगों को स्किन पर फिटकरी बिल्कुल नहीं लगानी चाहिए, जिनकी स्किन सेंसिटिव है। अगर आपके चेहरे का कोई एक हिस्से अधिक सेंसिटिव है, तो वहां भी इसे लगाने से बचें।
कुल मिलाकर, कहने की बात ये है कि स्किन पर फिटकरी लगाने से स्किन पिगमेंटेशन में कमी आती है। इसके बावजूद, उन लोगों को ही इसे अपनी स्किन पर अप्लाई करना चाहिए, जिनकी स्किन सेंसिटिव नहीं है। विशेषज्ञों की मानें, तो फिटकरी लगाने से स्किन टाइट होती है और यह एंटी-एजिंग की तरह भी काम करता है। यही नहीं, फिटकरी में मौजूद एंटी-सेप्टिक और एंटी-बैक्टीरियल तत्व होते हैं, जो पिंपल और स्किन इंफेक्शन के रिस्क को कम करते हैं।
तुरंत ग्लो लाने के लिए चेहरे पर क्या लगाएं?
चेहरे पर तुरंत ग्लो लाने के लिए आप शहद-नींबू,बेसन-हल्दी-दही या एलोवेरा जेल जैसी चीजों का उपयोग कर सकते हैं।
क्या हम रोजाना चेहरे पर फिटकरी लगा सकते हैं?
चेहरे पर रोजाना फिटकरी लगाना सही नहीं है, विशेषकर ड्राई स्किन के लिए। हां, अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो इसका उपयोग सप्ताह में दो बार करें। इससे स्किन का ऑयल कम होता है और पिंपल में कमी आती है।
क्या फिटकरी पिगमेंटेशन को ठीक करती है?
कई रिसर्च इस बात की पुष्टि करते हैं कि फिटकरी की मदद से पिगमेंटेशन को कम करते हैं। एनसीबीआई की एक रिपोर्ट भी इस बात की पुष्टि करती है कि फिटकरी में कई ऐसे तत्व होते हैं, जो स्किन को लाभ पहुंचाते हैं और स्किन पिगमेंटेशन में कमी करते हैं।