छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज के अध्यक्ष ने आज भिलाई में उद्योगों पर लगाए जा रहे निर्यात कर के संबंध में विस्तृत संवाद किया।
भिलाई नगर। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज के अध्यक्ष श्री सतीश थौरानी, महामंत्री श्री अजय भसीन एवं भिलाई उद्योग चेम्बर अध्यक्ष श्री जेपी गुप्ता ने आज भिलाई में उद्योगों पर लगाए जा रहे निर्यात कर के संबंध में नगरीय निकाय सचिव डॉ. बसवराजु एस. जी. एवं दुर्ग जिलाधीश श्री अभिजीत सिंह से विस्तृत संवाद किया।
चेम्बर पदाधिकारियों ने अधिकारियों को अवगत कराया कि निर्यात कर के नोटिस से उद्योग जगत में असमंजस और चिंता का वातावरण है। उद्योग पहले से ही आर्थिक दबाव का सामना कर रहे हैं, ऐसे में अतिरिक्त कर का बोझ उत्पादन और रोजगार पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। उन्होंने आग्रह किया कि इस विषय पर शीघ्र समाधान निकालते हुए उद्योगों को राहत प्रदान की जाए।
नगरीय निकाय सचिव एवं जिलाधीश ने प्रतिनिधियों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर जल्द ही पहल की जाएगी और शासन स्तर पर आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त कर उद्योगों को राहत देने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे