स्वामी विवेकानन्द जयंती के उपलक्ष्य पर भिलाई महिला महाविद्यालय के शिक्षा विभाग में राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन …
स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य पर भिलाई महिला महाविद्यालय के शिक्षा विभाग में राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन किया गया । इस आयोजन में भिलाई महिला महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती प्रतिभा छाया क्लॉडियस द्वारा स्वामी जी की प्रतिमा का माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया और कहा की युवाओ को उनके विचारो से जुड़ने और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया है ।
साथ ही उप-प्राचार्य डॉ.आशारानी दास ने कहा कि युवाओ में समाज में बदलाव लाने की क्षमता है ।शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मोहना सुशांत पंडित के मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
और उन्होंने कहा कि स्वामी जी युवाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत है व युवाओं की शक्ति एवं मानवता की सेवा करने में दृढ़ विश्वास रखते थे । बी.एड. प्रथम सेमेस्टर एवं चतुर्थ सेमेस्टर के अधिक से अधिक छात्राओं ने इस आयोजन में अपनी भागीदारी देकर स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा को नमन किया ।
साथ ही शिक्षा विभाग की अन्य सहायक प्राध्यापिकाएं डॉ. भावना चौहान, नाज़नीन बेग,आशा साहू,काकोली सिंघा,सत्यम मिश्रा , एवं रोमा टंडन का विशेष योगदान रहा।

