June 6, 2026

देश के कई राज्यों में 13 से 18 जनवरी तक भारी बारिश, अगले 72 घंटों तक शीतलहर का प्रकोप…

Weather-Forecast-3-4

देश के कई राज्यों में मौसम के तेवर तल्ख हैं. राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में भयंकर शीतलहर पड़ रही है. वहीं, मैदानी इलाकों में कड़ाके की सर्दी के साथ कोल्ड वेव और घना कोहरा छा रहा है. मौसम विभाग ने जम्मू कश्मीर के कई इलाकों, दक्षिण भारत के राज्य और पंजाब में आगामी दिनों में बारिश की संभावना जाहिर की है.

देश के अधिकांश हिस्सों में मौसम के तेवर तल्ख हैं. जम्मू कश्मीर के लेकर दक्षिण भारत के राज्य और राजस्थान समेत पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश इलाकों में सर्दी, शीतलहर और घना कोहरा छा रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि सर्दी का दौर अभी जारी रह सकता है. हिमालय से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण मैदानी इलाकों में शीतलहर चलती रहेगी. न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आएगी. आईएमडी ते मुताबिक ठंड, कोहरा और शीतलहर का सबसे ज्यादा असर उत्तर और मध्य भारत के राज्यों में दिखाई दे सकता है. मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना जताई है. मौसम विभाग ने कहा है कि आगामी दिनों में जम्मू कश्मीर समेत दक्षिण भारत के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है.

इन इलाकों में 12 से 18 जनवरी तक बारिश की संभावना

नये साल के दूसरे हफ्ते में देश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 12 जनवरी को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ जगहों पर हल्की से भारी बारिश होने की बहुत ज्यादा संभावना है. 15 से 18 जनवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुज़फ़्फ़राबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक कहीं-कहीं हल्की से लेकर बहुत भारी बारिश या बर्फबारी हो सकती है. 17 और 18 जनवरी को पंजाब में कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है.

 

12 जनवरी

तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में हल्की से लेकर भारी बारिश की संभावना

 

15 से 18 जनवरी के दौरान

जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुज़फ़्फ़राबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना

 

17 और 18 जनवरी

पंजाब में कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है.

 

इन राज्यों में भयंकर ठंड, शीतलहर की चेतावनी

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 12 और 13 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के अलग-अलग इलाकों में ठंडे दिन से लेकर बहुत ठंडे दिन की स्थिति रहने की संभावना जाहिर की है. 12 जनवरी को पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति, 12 और 13 जनवरी को उत्तराखंड के अलग-अलग इलाकों में पारा काफी गिर सकता है.

13 और 14 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में और 13 जनवरी को राजस्थान में शीतलहर से लेकर गंभीर शीतलहर की स्थिति रहने की बहुत ज्यादा संभावना है.

13 और 14 जनवरी को हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में, 14 और 15 जनवरी को राजस्थान में, 13 से 15 जनवरी के दौरान ओडिशा में और 13 से 16 जनवरी के दौरान झारखंड में शीतलहर की स्थिति रहने की बहुत संभावना है.

12 जनवरी को उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़ और राजस्थान के कुछ इलाकों में ज़मीन पर पाला पड़ने की बहुत ज़्यादा संभावना है.

आईएमडी ने जारी किया घने कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक 14 जनवरी तक हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और पंजाब के अलग-अलग इलाकों में सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाया रहा. 18 जनवरी तक अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा रहेगा. 19 जनवरी तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की बहुत संभावना है. 17 से 19 जनवरी के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा रहेगा. इसके अलावा 13 से लेकर 17 जनवरी तक जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और मेघालय के कई इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा छाया रह सकता है.