March 6, 2026

यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इण्डिया छत्तीसगढ़ राज्य शाखा का त्रैवार्षिक निर्वाचन निर्विरोध संपन्न…

IMG-20260113-WA0032

यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इण्डिया की छत्तीसगढ़ राज्य शाखा के सत्र 2026 -2029 हेतु त्रैवार्षिक निर्वाचन 11 जनवरी 2026 को रायपुर में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ । निर्वाचन में राष्ट्रीय कार्यालय द्वारा बिहार राज्य से नियुक्त पर्यवेक्षक मोहन कुमार की उपस्थिति रही । सभी पदों पर निर्वाचन निर्विरोध संपन्न हुआ ।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष माननीय नीलू शर्मा जी को संस्था का मुख्य संरक्षक मनोनीत किया गया । निर्वाचन के पश्चात मुख्य संरक्षक शर्माजी ने उपस्थित सदस्यों को नववर्ष की शुभकामनाएँ दीं तथा नव-निर्वाचित एवं मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामना व्यक्त की । उन्होंने सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्य संरक्षक के रूप में वे यूथ हॉस्टल्स एवं उसके सदस्यों के हित में अपना सर्वोत्तम योगदान देने का हर संभव प्रयास करेंगे ।

निर्वाचन में सुनील विश्नोई (रायपुर) अध्यक्ष और सतीश शुक्ला (कोरबा) हुकुमचंद जैन (धमतरी) एवं शैलेश शुक्ला (बिलासपुर) को उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए । ये सभी पदाधिकारी लगातार दूसरी बार इन पदों पर निर्वाचित हुए हैं ।

 

संदीप सेठ (कोरबा) को लगातार तीसरी बार राज्य चेयरमैन निर्वाचित किया गया, जिससे उन्होंने चेयरमैन पद पर हैट्रिक बनायी । संदीप सेठ को धमतरी टीम द्वारा स्पेशल सम्मान उनके अच्छे कार्य के लिए तथा राष्ट्रीय I चेयरमैन के लिए भी दिया गया। कोरबा इकाई को छत्तीसगढ़ और बाहर के राज्यों में सबसे अधिक प्रोग्राम कराने के लिए पुरस्कृत किया गया।

 

सीए अशोक कुमार झाबक (रायपुर) को कोषाध्यक्ष चुना गया । के. सुब्रमण्यम (दुर्ग भिलाई) को सचिव एवं सुबोध देवांगन (दुर्ग भिलाई) को संगठन सचिव मनोनीत किया गया । निर्वाचन प्रक्रिया शान्तिपूर्ण एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ ।

 

इसके अतिरिक्त विभिन्न समितियों के लिए रमेश देव (धमतरी) को साहसिक गतिविधि प्रोत्साहन समिति (एपीसी) सदस्य, ऋषिकान्त तिवारी (दुर्ग भिलाई) को पर्यावरण संरक्षण समिति (ईपीसी) सदस्य, भास्कर चौरसिया (बिलासपुर) को सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति (सीपीसी) सदस्य, विमल श्रीवास (रायपुर ) को हॉस्टल विकास समिति (एचडीसी) सदस्य, त्रिभुवन कौशिक (कोरबा) को आईटी विकास समिति (आईटीसी) सदस्य मनोनीत किया गया । प्रेम लाल नीरेंद्र (कोरबा) को स्टेट काउंसिल मनोनीत किया।

 

सुनील विशोई, संदीप सेठ, डा. अनंत नारायण दीक्षित, शैलेश शुक्ला, अशोक झाबक, के सुब्रमण्यम, राहुल गुप्ता, डा. निशांत अग्रवाल को भी राष्ट्रीय काउंसिल में मनोनीत किया गया।

 

सुबाश पांडा, योगेश गुप्ता, राहुल गुप्ता तथा प्रेम लाल नीरेंद्र को स्टेट काउंसिल में मनोनीत किया गया है ।

 

राज्य कार्यकारिणी के लिए वरुण जैन, अजय जैसवाल, पंकज मेहता, प्रियम खरे को मनोनीत किया गया है ।

 

नये कार्यकाल के लिए निर्विरोध निर्वाचित समस्त पदाधिकारियों, मनोनीत पदाधिकारियों, विभिन्न समितियों के प्रभारियों एवं नयी कार्यकारिणी को यूथ हॉस्टल्स के सदस्यों ने उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ व्यक्त की है ।