March 8, 2026

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर स्वामी विवेकानंद जन सेवा केन्द्र, भिलाई का उद्घाटन …

IMG-20260113-WA0057

स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य पर सेक्टर-10, भिलाई में सेब्रल पाल्सी मस्कुलर डिस्ट्राफी एवं ऑटिज्म से पीड़ित बच्चों के लिए निःशुल्क फिजियोथेरेपी सेंटर का उद्घाटन श्री पवन कुमार, कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में स्वामी जी की तैल चित्र पर अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन किया गया।

विदित हो कि स्वामी विवेकानंद जनसेवा केन्द्र का संचालन सेवा फाउंडेशन एवं ओईडब्ल्यूटी (आफिसर्स एजुकेशन एंड वेलफेयर ट्रस्ट) द्वारा किया जायेगा। ओईडब्ल्यूटी भिलाई द्वारा फिजियोथेरेपी हेतु आवश्यक उपकरण मुहैया कराये गये हैं। इस केन्द्र में छः माह से 15 वर्ष की आयु तक के बच्चों का निःशुल्क फिजियोथेरेपी किया जाएगा। इस केन्द्र से भिलाई क्षेत्र के आसपास के पीड़ित बच्चों एवं उनके परिजनों को अत्यंत राहत प्राप्त होगा और ईलाज से वंचित जरूरतमंद परिवारों को सुविधा प्रदान करने की प्राथमिकता तय की गई है। बीएसपी भिलाई द्वारा सेवा फाउंडेशन को इस सेंटर के संचालन हेतु सीएसआर मद से सहयोग किया जाएगा।

इस आयोजन में अपने उद्बोधन में सेफी चेयरमेन एवं ओईडब्ल्यूटी के चेयरमेन नरेन्द्र कुमार बंछोर ने भिलाई में भलाई की परम्परा को यूँ ही आगे बढ़ाने की बात रखी। उन्होंने कहा कि भिलाई में इस तरह का यह पहला सेंटर है जहां निःशुल्क फिजियोथेरेपी किया जाएगा। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के द्वारा दिए गए दिव्य ज्ञान “जीव सेवा से शिव सेवा“ को ध्यान में रखते हुए इस केन्द्र की स्थापना की गई है।

सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री सुनील कुमार जैन ने अपने संबोधन में कहा कि स्वामी जी के विश्व बंधुत्व के राह पर चलते हुए हमें समाज के हर एक इकाई के लिए सभी संभव प्रयास करने होंगे। उन्होंने सेवा फाउंडेशन के द्वारा विभिन्न विषयों पर किये जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला।

मुख्य अतिथि श्री पवन कुमार ने अपने उद्बोधन में भिलाई की संस्कृति की प्रशंसा करते हुए कहा कि भिलायांस ना सिर्फ इस्पात निर्माण करते हुए अपितु वे समाज निर्माण एवं सुधार में भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। उन्होंने आटिज्म मस्कुलर डिस्ट्राफी एवं सेब्रल पाल्सी के मरीज बच्चों एवं उनके परिजनो की कठिन जीवन को सरल करने के प्रयास को पूरा सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम का संचालन डिप्टी मैनेजर कमल वर्मा द्वारा एवं धन्यवाद ज्ञापन महाप्रबंधक शिवराजन नायर के द्वारा किया गया।

इस कार्यक्रम में पवन कुमार ईडी (एचआर), उत्पल दत्ता सीजीएम (टीएसडी-सीएसआर), नरेन्द्र कुमार बंछोर, अंकुर मिश्रा, सौभाग्य रंजन साहू, अखिलेश मिश्रा, रेमी थामस, संतोष सिंह, प्रहलाद मौर्या, महाप्रबंधकगण शिवराजन नायर, मनोज दुबे, महाप्रबंधक प्रभारी (एचआर) जे एन ठाकुर, महाप्रबंधकगण (टीएसडी) – ए बी श्रीनिवास, विष्णु पाठक, के के यादव, एडिशनल सीएमओ डॉ एस के साहा, सुशील कामड़े, परविंदर सिंह, संजय तिवारी, मिलिंद बंसोड़, तुषार सिंह, विरेन्द्र सिंह, सतीश मित्तल, अब्दुल शरीफ, वी जी देवांगन, पूरन लाल साहू, श्रवण शुक्ला, बसंत दिवेकर तथा बड़ी संख्या में संस्था के गणमान्य व्यक्तिगण उपस्थित रहे।

सेवा फाउंडेशन की की ओर से सुनील कुमार जैन, एस बी जगदाले, सी आई भट्ट, संजीव नैययर, वेंकट सुब्रमण्यम, आर के श्रीवास्तव, एल के साहू, एम बी राव, पी चंद्रमोहन, एस कुजुर, भागवत आदि उपस्थित थे।

You may have missed