आफिसर्स एसोसिएशन द्वारा डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी इंटर एलुमनी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता …
- एनआईटी रायपुर ने आईएमए को 40 रनों से हराया
- आईआईटी बीएचयू की टीम ने एनआईपीएम को 11 रनों से हराया
ऑफिसर्स एसोसिएशन एवं एस.सी. एंड सी.ए. के संयुक्त तत्वावधान में पंचम वर्ष डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी इंटर एलुमनी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता ’डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी – 2025 का आयोजन सेक्टर-1, भिलाई क्रिकेट स्टेडियम में किया जा रहा है।
दिनांक 13.01.2026 को खेले गये प्रथम मैच का विवरण इस प्रकार हैः-
प्रथम मैच एनआईटी रायपुर एवं आईएमए की टीमों के मध्य खेला गया। एनआईटी रायपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। अपने निर्धारित ओवर में एनआईटी रायपुर की टीम ने 4 विकेट खोकर 113 रन बनाए। एनआईटी रायपुर की ओर से वेदप्रकाश ने शानदार बैटिंग करते हुए सर्वाधिक 48 रन बनाए जिसमें 3 चौके एवं 1 आसमानी छक्का शामिल था। इसके जवाब में आईएमए की टीम ने 6 विकेट खोकर मात्र 73 रन ही बना सकी। इस प्रकार एनआईटी रायपुर की टीम ने 40 रनो सेे मैच जीता। अपने बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए एनआईटी रायपुर के वेदप्रकाश मैन ऑफ द मैच रहेे। मैन आफ द मैच की ट्राफी सेफी चेयरमेन एवं ओए अध्यक्ष श्री नरेन्द्र कुमार बन्छोर द्वारा वेदप्रकाश को प्रदान किया गया। इस मैच के को-आडिनेटर आदित्य दुबे एवं रोहित सांगवान थे।
द्वितीय मैच एनआईपीएम एवं आईआईटी बीएचयू की टीमों के मध्य खेला गया। ओए अध्यक्ष श्री नरेन्द्र कुमार बन्छोर द्वारा दोनों टीमों के बीच टॉस कराया गया। एनआईपीएम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। अपने निर्धारित 12 ओवर में आईआईटी बीएचयू की टीम ने 6 विकेट खोकर 97 रन बनाए। आईआईटी बीएचयू के सलामी बल्लेबाज संदीप ने अपनी टीम के लिए सर्वाधिक 35 रन बनाए जिसमें 03 छक्के शामिल थे एवं अंकुर ने 31 रनों की शानदार पारी खेली। इसके जवाब में एनआईपीएम ने 4 विकेट खोकर मात्र 86 रन ही बना सकी। इस प्रकार आईआईटी बीएचयू की टीम ने 11 रनो सेे मैच जीता। आईआईटी बीएचयू की ओर से अंकुर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 02 महत्वपूर्ण विकेट लिए। इस मैच में अंकुर मैन ऑफ द मैच रहेे। इस मैच के को-आडिनेटर ए एम पाण्डेय एवं सोमेश द्विवेदी थे।

