March 13, 2026

दुर्ग कांग्रेस में हुई ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्ति, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलकर जताया आभार…

IMG-20260114-WA0019

आज कांग्रेस द्वारा प्रदेश में ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्ति की गई जिसमें दुर्ग शहर से मध्य ब्लाक में अलताफ अहमद, पूर्वी ब्लाक में पार्षद मनीष बघेल, पश्चिम ब्लाक में आनंद कपूर ताम्रकार, उत्तर ब्लाक में देवश्री साहू , दक्षिण ब्लाक में गुरदीप भाटिया नियुक हुवे । उनकी नियुक्ति पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल सहित शहर के सभी कांग्रेसियों ने हर्ष व्यक्त करते हुई बधाई दी ।

 

नियुक्ति की घोषणा के बाद सभी ब्लाक अध्यक्ष जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के साथ पूर्व मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर भूपेश बघेल जी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया । पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नवनियुक्त ब्लाक अध्यक्षों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की सभी ब्लाक अध्यक्षों को कांग्रेस को मजबूत बनाने और जनता हित कार्य करने की बात कही ।

 

 

You may have missed