Home खेल सनातन धर्म का अपमान! रिंकू सिंह पर अलीगढ़ में एफआईआर की मांग,...

सनातन धर्म का अपमान! रिंकू सिंह पर अलीगढ़ में एफआईआर की मांग, हनुमान जी को गाड़ी चलाते दिखाया था…

3
0

नई दिल्ली: क्रिकेटर रिंकू सिंह को जिहादी मानसिकता का बताते हुए करणी सेना ने अलीगढ़ में केस दर्ज कराया है. रिंकू सिंह ने इंस्टाग्राम पर ट्रेंडिंग रील को फॉलो करते हुए अपनी प्रोफाइल से भी एक AI वीडियो शेयर किया था, जिसमें हनुमान जी कार चला रहे हैं और गणेश जी, शिव जी, विष्णु जी को उस कार में सवार हैं.

रिंकू सिंह एफआईआर

एआई वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग

रिंकू सिंह ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें दिख रहा है कि वह मैदान पर लगातार छक्के उड़ा रहे हैं, उस पर आगे लिखकर आ रहा है कि तुमको सफलता किसने दिलाई? जवाब में हनुमान जी, भगवान शिव, गणेश जी और विष्णु जी काला चश्मा लगाकर वीडियो में आगे नजर आते हैं.

करणी सेना ने थाने में दी तहरीर

अब करणी सेना जिलाध्यक्ष सुमित तोमर ने थाने में तहरीर देते हुए कहा है कि रिंकू सिंह ने जो हिंदू देवताओं का वीडियो शेयर किया है, इससे जनभावनाएं आहत हो रही हैं और पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है. थाना प्रभारी मनोज कुमार की माने तो जांच जारी है.