Home दुर्ग आफिसर्स एसोसिएशन द्वारा डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी इंटर एलुमनी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता …

आफिसर्स एसोसिएशन द्वारा डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी इंटर एलुमनी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता …

4
0
  • यूपीटीयू ने वीआरसीई की टीम पर 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की
  • एनआईटी रायपुर की टीम ने एनआईपीएम को 71 रनों से हराया

ऑफिसर्स एसोसिएशन एवं एस.सी. एंड सी.ए. के संयुक्त तत्वावधान में पंचम वर्ष डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी इंटर एलुमनी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता ’डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी – 2025 का आयोजन सेक्टर-1, भिलाई क्रिकेट स्टेडियम में किया जा रहा है।

दिनांक 19.01.2026 को खेले गये प्रथम मैच का विवरण इस प्रकार हैः-

प्रथम मैच वीआरसीई एवं यूपीटीयू की टीमों के मध्य खेला गया। वीआरसीई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। अपने निर्धारित ओवर में वीआरसीई की टीम ने 8 विकेट खोकर 78 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज विशेष ने अपनी टीम के लिए सर्वाधिक 28 रन बनाए। यूपीटीयू की ओर से अमित गिरी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 03 ओवर में 15 रने देकर 02 बहुमूल्य विकेट झटके। इसके जवाब में यूपीटीयू की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 10.2 ओवर में ही 3 विकेट खोकर 79 रन बना लिए। इस प्रकार यूपीटीयू की टीम ने 7 विकेट से मैच जीता। यूपीटीयू के अमित गिरी ने 33 रनों की शानदार पारी खेली जिसमें 1 चौका एवं 3 आसमानी छक्के शामिल थे। यूपीटीयू के अमित गिरी मैन ऑफ द मैच रहेे। मैन आफ द मैच की ट्राफी ओए जोनल प्रतिनिधि एमएआर शरीफ द्वारा अमित गिरी को प्रदान किया गया। इस मैच के को-आडिनेटर सरोजन प्रसाद एवं एमएआर शरीफ थे।

द्वितीय मैच एनआईटी रायपुर एवं एनआईपीएम की टीमों के मध्य खेला गया। एनआईटी रायपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। अपने निर्धारित 12 ओवर में एनआईटी रायपुर की टीम ने 4 विकेट खोकर 120 रन बनाए। वेदप्रकाश तिवारी ने अपनी टीम के लिए सर्वाधिक 40 रन बनाए। इसके जवाब में एनआईपीएम ने निर्धारित ओवर में 8 विकेट खोकर 49 रन ही बना सकी। इस प्रकार एनआईटी रायपुर की टीम ने 71 रनों से मैच जीता। एनआईटी रायपुर के वेदप्रकाश तिवारी मैन ऑफ द मैच रहेे। मैन आफ द मैच की ट्राफी ओए अध्यक्ष श्री नरेन्द्र कुमार बंछोर द्वारा वेदप्रकाश तिवारी को प्रदान किया गया। इस मैच के को-आडिनेटर डीपीएस बरार एवं अखिल मिश्रा थे।

 

इन मैचों के एम्पायर – आनंद करालकर एवं जयप्रकाश आर्या, संदीप वर्मा, अमित हरपाल तथा स्कोरर विनोद देवघरे एवं परितेश राव थे तथा कमेंट्रेटर अभय मोहरिल व पिच क्यूरेटर एवं ग्राउंड कोआर्डिनेटर आजाद अहमद रहे।