March 6, 2026

“सिंगल यूज़ प्लास्टिक बैन व पर्यावरण बचाओ अभियान”…

IMG-20260123-WA0015

संस्था द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी संस्था के संरक्षक श्री वीरेंद्र सतपथी, श्रीमती शहाना कुरैशी संस्था के संस्थापक प्रतीक भोई के मार्गदर्शन व अध्यक्ष श्री सुरेश खांडवे के अगुवाई में “सिंगल यूज़ प्लास्टिक बैन एवं पर्यावरण बचाओ अभियान” की शुरुआत की गई है, जिसे वर्षभर विभिन्न जागरूकता, जनसंवाद एवं रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से चलाया जाएगा।

वर्तमान समय में पर्यावरण की स्थिति अत्यंत चिंताजनक हो चुकी है। सिंगल यूज़ प्लास्टिक से फैलता प्रदूषण, तेजी से घटते भू-जल स्तर, अनावश्यक बिजली खपत, भोजन की बढ़ती बर्बादी, बदलता मौसम चक्र और इससे उत्पन्न बीमारियाँ इस बात का स्पष्ट संकेत हैं कि यदि अभी नहीं चेते, तो भविष्य गंभीर संकट में होगा। प्लास्टिक, पानी की बर्बादी और खाद्य अपशिष्ट—तीनों मिलकर प्रकृति व मानव जीवन पर सीधा आघात कर रहे हैं।

इस अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण का संदेश समाज के हर वर्ग तक पहुँचाने हेतु छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, दुर्ग सांसद विजय बघेल ,भिलाई विधायक देवेंद्र यादव व जिलाधीश (दुर्ग) को सूती कपड़े की थैलियाँ भेंट कर प्रदेशवासियों से सिंगल यूज़ प्लास्टिक के बहिष्कार एवं पर्यावरण संरक्षण में सहभागिता का निवेदन किया गया।

साथ ही, स्कूलों व कॉलेजों में विद्यार्थियों के बीच सूती थैलियों का वितरण कर उन्हें यह संकल्प दिलाया गया कि वे—

सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग नहीं करेंगे,

पानी की प्रत्येक बूँद को बचाने का प्रयास करेंगे,

अनावश्यक बिजली खपत से बचेंगे,

तथा भोजन को इधर-उधर फेंकने के बजाय उसका सम्मान करेंगे।

बच्चों को यह समझाया गया कि पर्यावरण बचाना केवल एक दिवस का कार्यक्रम नहीं, बल्कि दैनिक जीवन की आदतों में बदलाव से ही वास्तविक परिवर्तन संभव है।

 

संस्था का मानना है कि यदि आज पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता नहीं दी गई, तो आने वाले समय में चुनाव केवल विकास नहीं बल्कि पानी, जंगल, स्वच्छ हवा और पर्यावरण आधारित मुद्दों पर लड़े जाएँगे तथा पर्यावरण को नुकसान पहुँचाने वाले कृत्यों पर कठोर दंड का प्रावधान अनिवार्य हो जाएगा।

संस्था सभी नागरिकों से अपील करती है कि वे—

कपड़े की थैलियों का उपयोग करें,

पानी व बिजली की बचत करें,

भोजन की बर्बादी रोकें,

और एक स्वच्छ, सुरक्षित व सतत भविष्य के निर्माण में सहभागी बनें।

 

इस अभियान को वर्षभर राकेश रत्नाकर ( महासचिव), घनश्याम पांडे( उपाध्यक्ष) , रघुवंश सैनी ( सचिव) , भेखराम साहू ( सचिव), शिवाकांत गिरी ( कोषाध्यक्ष) , श्रीमती गायत्री गोस्वामी, वसंत सालंकर, श्रीमती अरुणा शर्मा, श्रीमती जया सरनाइक, नोहर सिंह, आनंद चक्रवर्ती, वेणु गोपाल देवांगन, प्रीति पोद्दार, संगीता अग्रवाल, रमेश प्रजापति, अरविन्द गुप्ता, माधुरी, दीपक रुद्रा, केश कुमार साहू, सोमित भत्ताचार्या, सुधा शर्मा, ज्योति शर्मा, इक़बाल मोहहमद, बॉबी दिल्लिवार, साधना मीर्य, देविका साहू, भुनेश्वर प्रसाद, रुखसाना बेगम, भागवत वर्मा, विष्णु यादव, संतोष उमरीकर, दीना सोनी, चिंतदामन सेंगर, जे पी सिंह, मिलिंद इंदुरकर, जय गोविंद यादव, पुष्पा सिर्के, जाकिर हुसैन, नितेश मिश्रा, रिज़वान खान, राजेश भोई, के अनिता, नगीना, तिरु राव, संतोष चंद्राकर, मुरली कृष्ण, सूर्या राव,

आदि सदस्यों चलाया जायेगा।