March 10, 2026

सेवानिवृत उप पुलिस अधीक्षक चंद्रिका प्रसाद भट्ट का 22 जनवरी की संध्या राजधानी रायपुर के निजी अस्पताल में देहांत हो गया…

IMG-20260123-WA0030

*निधन* 

दुर्ग 23 जनवरी 2026:- सेवानिवृत उप पुलिस अधीक्षक चंद्रिका प्रसाद भट्ट का 22 जनवरी की संध्या राजधानी रायपुर के निजी अस्पताल में देहांत हो गया वे 73 साल के थे, कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे , चंद्रिका प्रसाद भट्ट, आदर्श नगर दुर्ग में गणपति विहार में निवासरत थे एवं सिविल लाइन नगर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के पद से सेवानिवृत्त हुए थे*।

 

*उनका अंतिम संस्कार शनिवार 24 जनवरी को दोपहर 12:00 बजे शिवनाथ नदी के तट पर किया जाएगा। चंद्रिका प्रसाद भट्ट के पिता भी दुर्ग जिले में प्रधान आरक्षक के पद पर सेवाएं दे चुके हैं चंद्रिका प्रसाद भट्ट अपने पीछे पत्नी श्रीमती किरण भट्ट ,पुत्री सुनीता भट्ट ,स्वाति भट्ट, एवं सामिष्ठा भट्ट सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं, छत्तीसगढ़ प्रदेश सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी कल्याण एसोसिएशन भिलाई नगर के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने चंद्रिका प्रसाद भट्ट के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए शोक संतृप्त परिवार के प्रति भाव भिनी श्रद्धांजलि दी है*।

You may have missed