राष्ट्रीय पर्व में युवा कांग्रेस ने सिविक सेंटर के सरकारी शराब दुकान के आस पास की गंदगी को किया साफ – इमाम
- सत्ता में बैठे सत्ताधीश एवं नौकरशाह पीएम मोदी के झाड़ू लगाओ अभियान को दिखा रहे है ढेंगा
- जल्द शराब दुकान के आस पास की गंदगी सफाई नहीं हुई तो जड़ेंगे शराब दुकान में ताला
भिलाई। राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी के अवसर पर युवा कांग्रेस के भिलाई शहर जिला कार्यकारी अध्यक्ष इमाम खान के द्वारा युवक कांग्रेसियों के साथियों द्वारा पर्यावरण बचाने एवं स्वच्छता की सीख देने के लिए सिविक सेंटर स्थित सरकारी शराब दुकान देशी एवं विदेशी दुकान के आस पास छाया दार हरे भरे वृक्षों के आस पास भारी गंदगी को 50 से अधिक झाड़ूदारो द्वारा झाड़ू पकड़ कर भट्टी के आस पास के इलाको को साफ किया गया
और आबकारी विभाग के तमाम नौकारशाह को युवकों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर साफ सफाई की व्यवस्था जल्द नहीं सुधरी तो युवा कांग्रेसी सिविक सेंटर की भट्टी की ताला बंदी करेंगे जिससे होने वाले राजस्व के नुकसान की भरपाई आबकारी विभाग के अधिकारियों से सरकार वसूले।
चुकी मंदिरा प्रेमी सरकार के खजाने को भर रहा है लेकिन मंदिरा प्रेमी गंदगी में शराब पीने मजबूर है।क्योंकि हर मंदिरा प्रेमी सरकारी आहते में नहीं बैठ पाता तो उसने अपना ठिकाना हरियाली एवं सुरक्षित ठिकाना चुना।मजबूरी वश गंदगी में शराब पीने विवश है।
नौकर शाह को चाहिए कि आबकारी विभाग एवं बीएसपी का पीएचडी डिपार्टमेंट सरकारी शराब दुकानों के आस पास स्वच्छता का माह अभियान चलाए ।जिस तरह देश के यशस्वी प्रधानमंत्री , सांसद,एवं तमाम भाजपा नेता रेलवे स्टेशन एवं बस स्टेशन एवं मार्केट में झाड़ू लगाने का काम कर रहे थे लेकिन डबल इंजन की सरकार में बैठे नौकरशाह व नेता अपने ही प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान के वादे को भूल गए।
आज के इस युवा कांग्रेस माह सफाई अभियान में सौरभ,प्रथम,रितेश,विक्की,सोनी,अरुण गुलाटी,बॉबी सिंह,अमित,सुमित सिंह,रोशन,बिरजू,प्रीत,निकिता सिंह,चेतन साहू,हाशिम खान,राजेश,मुकेश,शैलेश, सुखविंदर,गुरमीत,गोपी नाहर,जैद,जफर,एटलस, शिवा,प्रिंस जाट आदि युवा साथी मौजूद थें।



