श्री सांई नाथ जन सेवा समिति के स्थापना दिवस के प्रथम दिन सेवा…
श्री साँई नाथ जन सेवा समिति भिलाई (छ. ग.) के आठवें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी सेवा सप्ताह के रूप में दिनांक 26 जनवरी से 1 फरवरी 2026 सात दिन अलग अलग सेवा कार्य करके स्थापना दिवस मनाया जायेगा। जिसमे सातवे दिन विशाल रक्तदान शिविर सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक व सम्मान समारोह दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक का आयोजन 01 फरवरी 2026, रविवार को सांई भवन,श्री सांई बाबा मंदिर,सेक्टर-6 भिलाई में किया जा रहा है। सेवा सप्ताह में प्रथम दिन दिनाँक 26 जनवरी को दिव्य ज्योति नेत्रहीन आवासीय विद्यालय मे उपस्थित बच्चो को उनकी मांग के अनुसार सभी बच्चो को जूता व चार सीलिंग फैन दिया गया। और संस्था समय समय पर यह आकर उनकी जरूरत का सामान उपलब्ध कराते रहता है संस्था का एक मात्र उद्देश्य मानव सेवा ही माधव सेवा है इसी वाक्य को चरितार्थ करने की कोशिश करते रहता है आज से निरंतर सात दिन अलग अलग आश्रमो में जाकर सेवाए देना है औऱ जिसमें आप सभी भिलाई दुर्ग के भाई-बहन, समाज के गणमान्य जन सभी सादर आमंत्रित है, वो मित्र नवजवान विशेष आमंत्रित है जो इस नेक कार्य में अपने तन-मन से सहयोग कर सकते है। सेवा के इस पुण्य कार्यक्रम में हृदय से स्वागत करते है।
अतः आपसे निवेदन है कि इस सामाजिक-मानवीय कार्य रक्तदान-महादान व सम्मान समारोह हेतु आप खुद व अपने मित्र आदि को भी रक्तदान हेतु प्रेरित करें और शिविर तक लाने में मदद करें। इस आमंत्रण को ही सम्पूर्ण मानकर स्वीकार कर हमें अनुग्रहित करें।
इस नेक कार्य मे संस्था की ओर से श्री डॉ. के चिरंजीवुलु, के. उमाशंकर राव, के. डिल्ली राव, कृष्णमूर्ति सर, एम. पापाराव, सी. एच. अप्पलस्वामी, बी. रवि राव, डी. श्रीनू , विश्वनाथ, आर. बालराजू, जी. जगन्नाथ राव, यू. एस. सांई, सी.एच. चिरंजीवी, अनिल कुमार, हिमांशु, राहुल साहू, पवन व जी. माधव राव आदि उपस्थित हुए