June 6, 2026

गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर BNI Creator Chapter Bhilai द्वारा सूर्य ट्रेजर आइलैंड में आयोजित रक्तदान शिविर अत्यंत सफल रहा…

IMG-20260129-WA0010

गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर BNI Creator Chapter Bhilai द्वारा सूर्य ट्रेजर आइलैंड में आयोजित रक्तदान शिविर अत्यंत सफल रहा। इस शिविर में 60 से अधिक रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर समाज सेवा का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया।

इस आयोजन में चैप्टर के प्रेसिडेंट ज़िलेश चावड़ा जी का विशेष योगदान रहा। उन्होंने पूरे दिन अद्भुत ऊर्जा, अनुशासन और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। रजिस्ट्रेशन से लेकर रक्तदाताओं की सहायता तक उनकी सक्रिय भूमिका ने इस आयोजन को अनुकरणीय बना दिया।

 

इस अवसर पर रीजन के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर भूपेंद्र नेमा जी ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान न केवल किसी जरूरतमंद की जान बचाता है, बल्कि यह दाता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। नियमित रक्तदान से शरीर में आयरन का स्तर संतुलित रहता है, हृदय रोगों का खतरा कम होता है और नई रक्त कोशिकाओं के निर्माण से शरीर अधिक सक्रिय और स्वस्थ रहता है। उन्होंने यह भी बताया कि रक्तदान से समाज में सहयोग और मानवता की भावना मजबूत होती है।

 

शिविर की सफलता में Pure कार्यक्रम के अंतर्गत कई सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इनमें जयंत रंगारी, गिरीश खपाड़े, जैन प्रसाद, अशीष शाह, चेतन चौहान, जयंत प्रसाद, तुषार चौहान, आनंद प्रधान, गोपी दंडी, संजय कुकरेजा, विनीत अग्रवाल, पंकज सचदेवा, कबीर साहू, टीवी मुरली मोहन, नितेश नायक, अभिषेक यादव आदि का उल्लेखनीय सहयोग रहा।

 

इस अवसर पर BNI Creator Chapter के सभी सदस्यों ने मिलकर सेवा और सहयोग की भावना को साकार किया। रक्तदान शिविर ने न केवल स्वास्थ्य और मानवता के प्रति जागरूकता बढ़ाई, बल्कि समाज में एकता और जिम्मेदारी का संदेश भी दिया।

 

BNI Creator Chapter सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों का हार्दिक आभार व्यक्त करता है और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है।