रायपुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि अब तक मुठभेड़ स्थल से दो माओवादियों के शवों के साथ एक एके 47 राइफल, एक 9एमएम पिस्टल, अन्य हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए हैं।