29 जनवरी को चांदी की कीमतों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहली बार सिल्वर 4 लाख के पार, जानें यूपी में नए रेट…
Silver Price Today IN UP: चांदी की कीमतों ने एक बार फिर से नया रिकॉर्ड बना दिया. चांदी के दाम बढ़ने का यह सिलसिला बदस्तूर जारी है. चांदी के गहने खरीदने वाले हैं तो जानिए आज आपके शहर में चांदी के ताजा दाम क्या हैं.
रॉकेट की रफ्तार से बढ़ रहे दाम
सोने-चांदी का भाव गुरुवार को भी थमने का नाम नहीं ले रहा है. केवल एक दिन में सोने की कीमत में रॉकेट सी तेजी देखने को मिली है.
चांदी की कीमत
लखनऊ, मेरठ, कानपुर, गाजियाबाद, नोएडा समेत ज्यादातर शहरों में दाम बढ़ते ही जा रहे हैं. आज सर्राफा बाजार में एक किलो चांदी की कीमत 4 लाख के पार पहुंच गई है.
कल क्या थे चांदी के रेट
बात करें कल यानी 28 जनवरी को तो ये दाम 3,87,000 थे. आज जो रेट बढ़े हैं उनमें करीब 13 हजार रुपये बढ़े हैं. यानी आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गई है सिल्वर.
आम जनता क्या करें
सोने चांदी की बढ़ती कीमतें निवेशकों को तो बड़ी खुशी दे रही है, लेकिन आम जनता और छोटे दुकानदारों के लिए परेशानी बढ़ती जा रही है गोल्ड सिल्वर रेट जिस तरह से आगे बढ़ रहे हैं उससे वह कई लोगों की पहुंच से बाहर होते जा रहे हैं.
क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
एक्सपर्ट्स की मानें तो चांदी लगातार मजबूत तेजी दिखा रही है और कीमतों को ऊपर जाने के लिए हर दिन नए कारण मिल रहे हैं.
ध्यान दें
सोना चांदी खरीदने से पहले वर्तमान की कीमतों की जांच जरूरी है. अलग-अलग शहरों के अनुसार कीमतों में अंतर आ सकता है. इसलिए सर्राफा बाजार में अपने शहर के लेटेस्ट रेट पता किया जा सकते हैं.