15वें वित्त आयोग अंतर्गत रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के मौदहापारा मुख्य मार्ग में हाण्डी वाल्रे बाबा की दरगाह के सामने सहित अन्य विभिन्न स्थानों पर सड़क डामरीकरण करने निविदा जारी की गयी, दर अनुमोदन हेतु प्रकरण एमआईसी के समक्ष रखा जाना है, अनुमोदन उपरांत कार्यादेश जारी कर शीघ्र डामरीकरण कार्य करा दिया जायेगा …
रायपुर– रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 2 अंतर्गत शहीद हवलदार अब्दुल हमीद वार्ड मौदहापारा मुख्य मार्ग में हाण्डी वाले बाबा दरगाह के सामने सड़क का डामरीकरण किये जाने हेतु वार्ड पार्षद श्री शेख मुशीर द्वारा नगर पालिक निगम रायपुर मुख्यालय में धरना दिया गया। तत्पश्चात 15वें वित्त आयोग विभाग के अधिकारियों द्वारा स्थल निरिक्षण किया गया। 15वें वित्त आयोग अंतर्गत रायपुर उत्तर विधानसभा के विभिन्न स्थानों में डामरीकरण एवं मरम्मत कार्य हेतु निविदा जारी की गई है एवं दर अनुमोदन हेतु प्रकरण मेयर इन काउंसिल के समक्ष रखा जाना है। दर अनुमोदन उपरांत संबंधित फर्म को कार्यादेश जारी कर शीघ्र डामरीकरण का कार्य करा दिया जाएगा।